एक्सप्लोरर

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित दामोदर गणेश बापट का निधन

अपने लिए तो हर कोई जी लेता है लेकिन, जो दूसरों के लिए जिएं और उनकी जिंदगी सवांरे ऐसे लोग बहुत कम मिलते है. ऐसे ही एक शख्स थे जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा करने में ही लगा दिया. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाज सेवी दामोदर गणेश बापट दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं.

जांजगीर-चंपा: कुष्ठरोगियों के उपचार और उनकी सेवा में जीवन समर्पित कर देने वाले प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व पद्मश्री से सम्मानित दामोदर गणेश बापट का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 84 साल के थे. अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ बापट को पिछले महीने ब्रैन हेमरेज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.’’अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात आखिरी सांस ली.

भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (बीकेएनएस) द्वारा संचालित आश्रम के कर्मी दीपक कुमार कहरा ने कहा, ‘‘पिछले साढ़े चार दशक से बापट ने राज्य के जांजगीर-चंपा जिले के सोथी गांव में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ द्वारा संचालित एक आश्रम में कुष्ठरोगियों के उपचार एवं सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया था.’’

बापट का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ था. वह अपने पिता के निधन के बाद 1970 में छत्तीसगढ़ के जसपुर (अब जिला) में आ गये थे और आरएसएस से संबद्ध वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़ गये थे. उन्होंने बताया कि वह चंपा में बीकेएनएस के माध्यम से कुष्ठ रोग के क्षेत्र में काम कर रहे डॉ. सदाशिव काटरे के कार्य से प्रभावित हुए और 1972 में आश्रम से जुड़ गये। तब से वह आश्रम में काम कर रहे थे.

वर्ष 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया. बापट का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह आश्रम लाया गया और जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

कहरा ने बताया कि पार्थिव शरीर बाद में बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान को सौंप दिया गया क्योंकि बापट ने अपना शरीर दान कर दिया था. इस बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बापट के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है.

राज्यपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने दूसरों की सेवा और मानवता के कार्यों में अपना जीवन समर्पित कर दिया। श्री बापट ने कुष्ठ रोगियों की सेवा में जीवन समर्पित कर अनुकरणीय कार्य किया जो सदैव दूसरों को प्रेरित करता रहेगा. ’’ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘श्री बापट ने आश्रम में कुष्ठरोगियों की सेवा के साथ ही उनके पुनर्वास के लिए कई पहलें कीं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget