एक्सप्लोरर

Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन, जानिए कैसे करते हैं नामांकन और किसे मिलता है ये अवॉर्ड

Padma Awards Nomination: पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 1954 में स्थापित किए गए थे और हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर ये पुरस्कार घोषित किए जाते हैं.

Padma Awards 2023 Nomination: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक माने जाने वाले पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. पद्म पुरस्कारों (Padma Awards), पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्म श्री (Padma Shri) के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिश विंडो 15 सितंबर को बंद हो जाएंगी. पद्म पुरस्कारों की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर की जाएगी. 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 मई को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल - https://awards.gov.in/ पर पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशों स्वीकार करना शुरू कर दिया था. डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में पदों पर बैठे लोगों सहित सरकार में काम करने वाले व्यक्ति पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं.

कैसे करें नामांकन?

नामांकन या सिफारिशों के बारे में विवरण, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के तहत उपलब्ध कराए गए थे. पुरस्कारों से संबंधित नियम https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं. https://awards.gov.in/ पर पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशों स्वीकार किया जा रहा है. व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियों और उनके संबंधित क्षेत्रों में सेवा का प्रासंगिक विवरण पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में दिया जाना चाहिए. इसमें अधिकतम 800 शब्दों के वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण भी शामिल होगा.

कैसे होता है चयन?

नामांकन के बाद पद्म पुरस्कार समिति का गठन किया जाता है. इस कमेटी का गठन हर साल प्रधानमंत्री करते हैं. समिति के सामने सिफारिशों को रखा जाता है. इसके बाद सिफारिशें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के सामने पेश की जाती हैं. हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह आयोजित कर पुरस्कार दिए जाते हैं. समारोह में राष्ट्रपति चयनित व्यक्तियों को ये पुरस्कार प्रदान करते हैं.

कब और किसे दिया जाता है पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 1954 में स्थापित किए गए थे और हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर घोषित किए जाते हैं. ये पुरस्कार खेल (Sports), कला, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवाओं, विज्ञान और इंजीनियरिंग, चिकित्सा, व्यापार और उद्योग, सार्वजनिक मामलों और सामाजिक कार्यों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों या सेवाओं के लिए दिए जाते हैं. बेहद ही दुर्लभ और योग्य मामलों को छोड़कर, ये पद्म पुरस्कार आमतौर पर मरणोपरांत नहीं दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

Hijab Ban Case: हिजाब पर बैन की वजह से 17 हजार छात्रों ने स्कूल की पढ़ाई से किया किनारा, वकील की SC में दलील

International Democracy Day: वर्ल्ड डेमोक्रेसी इंडेक्स में गिर रही भारत की रैंकिंग, जानें क्या हैं लोकतंत्र के असली मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

वीडियोज

Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
Kangana Ranaut ने Dheeraj Dhoopar और Ram Kapoor की लगाई क्लास
Akanksha Chamola पर Shreya Kalra का बड़ा दावा, शो में बढ़ा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget