एक्सप्लोरर

P20 Summit 2023: पीएम मोदी करेंगे पी20 के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन, 27 देशों की संसद के स्पीकर लें रहे हैं हिस्सा

P20 Summit: पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन द्वारका के 'इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर' में किया जा रहा है. इस सेंटर को यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है.

P20 Summit In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (13 अक्टूबर 2023) को यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों की सांसदों के पीठासीन सभापतियों (पी20) के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी मेट्रो से कार्यक्रम स्थल तक जा सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर 12 से 14 अक्टूबर तक पी20 सम्मेलन के मद्देनजर यातायात के दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन द्वारका के 'इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर' में किया जा रहा है. इस सेंटर को यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है. अधिकारियों के मुताबिक लगभग 27 देशों से वहां की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधि इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है. ये प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन के लिए यशोभूमि जाएंगे.

कनाडा की स्पीकर नहीं ले रही हैं कार्यक्रम में हिस्सा
कनाडा की स्पीकर इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रही हैं. भारत-कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के मद्देनजर वहां की स्पीकर रेमोंडे गैग्ने ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. गैग्ने ने पहले कहा था कि वह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस संबंध में बयान भी दिया था. उन्होंने कहा था कि वह स्पीकर के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगे. 

कनाडा की स्पीकर के पी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने जी20 के सभी सदस्यों को पी20 के लिए आमंत्रित किया. भागीदारी करना उनका निर्णय है. यह कई मुद्दों पर निर्भर करता है, आपको उनसे पूछना चाहिए.'

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को कर दिया था खारिज
जून में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के संबंध में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत, कनाडा के संबंधों में खटास आई है. भारत ने इस आरोप को ‘बेतुका’ बताते हुए खारिज कर दिया था. भारत पी20 सम्मेलन के दो दिवसीय आयोजन कर रहा है. उसी के तहत भारत की जी20 की अध्यक्षता की मेजबानी की जा रही है. भारत की जी20 की अध्यक्षता की मानें तो नौवें पी20 सम्मेलन की थीम एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य है.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: बच्चों के साथ हमास की हैवानियत, मासूम को गोलियां मारीं और जलाया, इजरायली पीएम ने शेयर कीं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget