एक्सप्लोरर

पी चिदंबरम ने कहा- मुझे अर्थव्यवस्था की चिंता, ईश्वर देश की रक्षा करें

जन्मदिन पर चिदंबरम के परिवार की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया कि मेरे परिवार ने मेरे मित्रों, पार्टी सहयोगियों और शुभचिंतकों की तरफ से मुझ तक शुभकामनाएं पहुंचाई हैं. मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं.

नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सोमवार को 74 साल के हो गए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह खुद को एक युवा की तरह महसूस करते हैं. साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि "ईश्वर इस देश की रक्षा करे.'' दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम के जन्मदिन पर उनके बेटे कार्ति ने उन्हें भावनात्मक रूप से याद किया तो जयराम रमेश समेत कई कांग्रेस नेताओं ने चिदंबरम को जन्मदिन की बधाई दी.

जन्मदिन पर चिदंबरम के परिवार ने उनकी ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. ट्वीट के जरिए चिदंबरम ने कहा, ''मेरे परिवार ने मेरे मित्रों, पार्टी सहयोगियों और शुभचिंतकों की तरफ से मुझ तक शुभकामनाएं पहुंचाई हैं. मुझे याद दिलाया गया कि मैं 74 साल का हो चुका हूं. मैं 74 का हूं लेकिन दिल से मैं खुद को 74 साल का नौजवान महसूस करता हूं. मेरा हौसला बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद.''

ईश्वर देश की रक्षा करें

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ''मैं देश की अर्थव्यवस्था के बारे में सोच रहा हूं. सिर्फ एक आंकड़ा पूरी कहानी बयां करता है. अगस्त महीने में निर्यात वृद्धि में 6.05 फीसदी की गिरावट रही. निर्यात में 20 फीसदी की वृद्धि के बिना कोई देश आठ फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर तक नहीं पहुंच सकता.''

उन्होंने कहा, ''ईश्चर इस देश की रक्षा करे.'' कांग्रेस सांसद कार्ति ने किसी पृष्ठभूमि में जाए बिना अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि कोई 56 इंच आपको नहीं रोक सकता.'' कार्ति ने अपने पिता के नाम लिखे पत्र में कहा, ''आज आप 74 साल के हो गए लेकिन कोई 56 इंच आपको रोक नहीं सकता. आप कभी भी अपने जन्मदिन को भव्य अंदाज में नहीं मनाते थे, लेकिन इन दिनों हमारे देश में हर छोटी बात पर बड़ा जश्न होने लगा है."

कार्ति ने कहा हम आपकी कमी महसूस कर रहे हैं

कार्ति ने आगे लिखा, ''बिना आपके यह जन्मदिन पहले जैसा नहीं होगा. हम आपकी कमी महसूस कर रहे हैं.'' नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन का जश्न मना रही है और ऐसे में आपकी आवाज दबाने का यही सही समय था. आप उनसे असहमत होकर उनके खिलाफ आवाज उठा रहे थे. सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ विरोध करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए.''

 अग्निपरीक्षा से गुजर रहे हैं चिदंबरमः जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ''चिदंबरम आज 74 साल के हो गए. वह अग्निपरीक्षा से गुजर रहे हैं लेकिन वह पाक साफ साबित होंगे. मैंने उनके साथ 1986 से काम किया है . मेरी प्रार्थना उनके साथ है.''

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पी चिंदबरम को पिछले दिनों अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. फिलहाल वह तिहाड़ जेल में हैं. उनकी जमानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है जिस पर 23 सितंबर को सुनवाई होगी.

कश्मीर हालात: सुप्रीम कोर्ट ने J&K हाई कोर्ट से रिपोर्ट मांगी, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो खुद श्रीनगर जाऊंगा

फटाफट अंदाज में देखिए दोपहर की बड़ी खबरें | ABP News Hindi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget