एक्सप्लोरर

'हम अकेले ही चुनाव लड़ने में सक्षम', विपक्षी एकता पर TMC सांसद ने क्यों कही ये बात? जानें

Saugata Roy On Opposition Unity: एक तरफ जहां विपक्ष को इकट्ठा करने की कोशिशें की जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी टीएमसी सांसद सौगत राय ने इसको लेकर एक बयान दिया है.

TMC On Opposition Unity: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायद तेज है. पिछले महीने बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार ने एक बैठक बुलाई जिसमें कई दलों के नेता शामिल हुए. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी ने भी हिस्सा लिया. अब विपक्ष को लेकर उनकी पार्टी के सांसद ने एक बयान दिया है.

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने विपक्षी एकता को लेकर कहा है, “हम नहीं चाहते कि विपक्षी एकता का प्रभाव (पश्चिम बंगाल में) पड़े. टीएमसी अकेले ही बंगाल में संसदीय चुनाव लड़ने में सक्षम है और हमें विपक्षी एकता की जरूरत नहीं है.” वहीं, विपक्ष की बैठक पटना में होने के बाद इसकी अगली बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि ये कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में होगी.

कांग्रेस, एनसीपी समेत प्रमुख विपक्षी दल होंगे शामिल

यह बैठक पटना में हुई पिछली बैठक में आए दलों के नेताओं की सहमति से हो रही है. इसमें एनसीपी, जेडीयू, जेएमएम, शिवसेना(यूटीबी), डीएमके, वामदल, समाजवादी पार्टी, एनसी, पीडीपी, तृणमूल समेत अन्य की सहमति है. माना जा रहा है कि इस बैठक में विपक्षी एकता के भविष्य का फॉर्मूला एक आकार ले लेगा.

इससे पहले 23 जून को बैठक में विपक्षी दलों ने एक होकर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को चुनौती देने पर अंतिम सहमति बना ली गई थी. अब 14 जुलाई को बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा के बाद गठबंधन के नाम और इसके राष्ट्रीय कन्वेनर के नाम पर सहमति बन सकती है.

हालांकि, इससे पहले ही यह चर्चा तेज हो गई है. पटना बैठक में ही गठबंधन के एक महत्त्वपूर्ण सहयोगी ने गठबधन के नाम और उसके सहयोगी को लेकर एक संकेत दे दिया था. अगर किसी विपक्षी दल को इस पर आपत्ति न हुई तो बेंगलुरु बैठक के बाद इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: ABP C Voter Survey: क्या यूसीसी पर टूट जाएगी पटना वाली विपक्षी एकता? सर्वे में आया चौंकाने वाला नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget