एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: क्या यूसीसी पर टूट जाएगी पटना वाली विपक्षी एकता? सर्वे में आया चौंकाने वाला नतीजा

ABP C Voter Survey: यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर क्या विपक्षी एकता कायम रहेगी? इस सवाल को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

Uniform Civil Code Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार (27 जून) को भोपाल में समान नागरिक संहिता को लेकर दिए गए बयान के बाद से शुरू हुई सियासत जारी है. कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सहित अन्य विपक्षी दल यूनिफॉर्म सिविल कोड  (UCC) को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.

वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सभी को विश्वास में लेने की बात कह रही है. इसी बीच यूसीसी को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. सर्वे में सवाल किया कि क्या लगता है कि पटना वाली विपक्षी एकता यूसीसी पर टूट जाएगी ? इस पर 48 फीसदी लोगों ने कहा कि हां विपक्षी एकता टूट जाएगी तो 31 प्रतिशत लोगों नें नहीं में जवाब दिया. सर्वे के मुताबिक, 21 परसेंट लोगों ने कहा कि वो कुछ नहीं कह सकते. 

दरअसल बिहार के पटना में 23 जून को जेडीयू नेता नीतीश कुमार की मेजबानी में विपक्षी दलों की मीटिंग हुई थी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता शामिल हुए थे. 

यूसीसी पर विपक्षी दलों ने क्या कहा? 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि पीएम मोदी यूसीसी पर बयान देकर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने और देश में भ्रम पैदा करके 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की सोच रहे हैं. टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्र सरकार नौकरी देने का वादा पूरा नहीं कर पाई है, इस कारण यूसीसी का मामला उठा रही है.

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि यूसीसी के जरिए मोदी सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना चाहती है. वहीं उद्धव ठाकरे की  शिवसेना ने कहा कि महज शरिया’ का विरोध ही यूसीसी का आधार नहीं हो सकता. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पठाक ने कहा कि उनकी पार्टी यूसीसी का सैद्धांतिक समर्थन करती है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने भोपाल में बीजेपी के कार्यक्रम में कहा था कि विपक्षी दल यूसीसी को लेकर लोगों को वोट बैंक के लिए भड़का रही है. बता दें कि लॉ कमीशन ने समान नागरिक संहिता पर लोगों और धार्मिक संगठनों से विचार मांगे हैं. 

नोट: यूसीसी को लेकर abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. बुधवार से शुक्रवार तक ये सर्वे देश भर में किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. 

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: क्या मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले लागू कर देगी UCC? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget