एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर BSF का बड़ा खुलासा- 'पाकिस्तान ने राजस्थान पर 413...'

राजस्थान सीमा पर पाकिस्तान के 413 ड्रोन हमलों को भारत की हवाई रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नाकाम किया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत बीएसएफ ने दिखाई अभूतपूर्व दक्षता.

Operation Sindoor: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक (राजस्थान फ्रंटियर) एमएल गर्ग ने सोमवार (26 मई) को कहा कि पाकिस्तान ने बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों में 413 ड्रोन हमले किए, लेकिन उन सभी को भारत की हवाई रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नाकाम कर दिया.

जोधपुर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में गर्ग ने पश्चिमी सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की उपलब्धियों को साझा किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने फलौदी वायुसेना अड्डे सहित राजस्थान के संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाया, लेकिन सेना ने सटीक समय पर, जहां और जब जरूरत थी जवाब दिया.

भारतीय सैनिक एक इंच भी पीछे नहीं हटा- गर्ग
गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली मिसाइलें और ड्रोन खाली नहीं थे, लेकिन उनमें से एक भी भारतीय जमीन को नहीं छू सका और न ही वे यहां किसी भी सैन्य या नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा सके. उनके जमीन पर पहुंचने से पहले ही हमारी मिसाइल रोधी तकनीक और एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया.’ उन्होंने कहा कि यही कारण था कि भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ और जमीन पर जो भी गिरा वह केवल ड्रोन का मलबा था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पार की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी सेना तैनात कर दी थी, लेकिन एक भी भारतीय सैनिक एक इंच भी पीछे नहीं हटा.
 
पाकिस्तान की कायराना हरकत
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी. इसके जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 आतंकियों की मौत हो गई थी. इसके बाद पाकिस्तान सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इसकी वजह से भारत की सीमा पर स्थित आम नागरिकों की मौत हो गई, जबिक कई सुरक्षाबल के जवान शहीद हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget