एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान- 'पाकिस्तान को टुकड़ों में...'

Nishikant Dubey News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि पाकिस्तान को टुकड़ों में विभाजित करना ही हमारा धर्म है.

Nishikant Dubey on Operation Sindoor: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 6 मई की देर रात भारत द्वारा किए गए नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमलों को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि पाकिस्तान को टुकड़ों में विभाजित करना ही हमारा धर्म है.

निशिकांत दुबे ने उस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के विशेष सामरिक ऑपरेशन दस्ते (एसटीओएस) ने बोलन के मच कुंड क्षेत्र में एक रिमोट कंट्रोल आईईडी हमले में पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाया, जब वे सैन्य अभियान की तैयारी कर रहे थे. बीएलए द्वारा 12 पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को मार गिराया गया. इस पोस्ट को ट्वीट करते हुए बीजेपी सांसद ने लिखा, "पाकिस्तान को टुकड़ों में विभाजित करना ही हमारा धर्म है."

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का लिया बदला

बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार (6 मई) देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेना के अधिकारियों ने कही ये बात

पहलगाम हमले के बाद से देश के लोग लगातार सरकार से दोषियों पर एक्शन लेने की मांग कर रहे थे. पीएम मोदी ने भी अपने बयान में कहा था कि जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 6 मई को हुए ऑपरेशन के बाद सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत, भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मरकज सुभान अल्लाह, सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के शावई नाला में उसके शिविर को निशाना बनाया गया.

ये भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर: अमित शाह ने मनोज सिन्हा और CM अब्दुल्ला से की बात, कहा- नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget