एक्सप्लोरर

भारतीयु वायुसेना का ऑपरेशन ऑक्सीजन जारी, दुबई, सिंगापुर से ऑक्सीजन के नौ क्रायोजेनिक टैंकर लाई

भारतीय वायुसेना का विदेशों से भारत ऑक्सीजन लाने का सिलसिला जारी है. कोरोना संकट के समय अचानक पैदा हुई अभूतपूर्व परिस्थिति में वायुसेना लोगों को सांस पहुंचाने का काम कर रही है. देश-विदेश से ऑक्सीजन के टैंकर और कंटेनर भारत के अलग-अलग जगहों पर पहुंचाए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाई अड्डे पर लेकर आई है. बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन टैंकरों को मंगलवार लाया गया था. इसके अलावा, वायुसेना का C-17 विमान मंगलवार को इंदौर से दो क्रायोजेनिक टैंकर जामनगर, जोधपुर से दो टैंकर उदयपुर और दो टैंकर हिंडन से रांची लेकर पहुंचा.

भारतीय वायुसेना का विदेशों से ऑक्सीजन लाने का अभियान जारी

बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान दुबई से छह क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर पानागढ़ हवाईअड्डे पर उतरे. कुछ अन्य C-17 विमान तीन ऑक्सीजन टैंकर सिंगापुर से पानागढ़ हवाईअड्डे लेकर पहुंचे.’’कहा गया है कि वायुसेना ने हैदराबाद से आठ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भुवनेश्वर, दो टैंकर भोपाल से रांची और दो टैंकर चंडीगढ़ से रांची पहुंचाए. भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. संक्रमण के बढ़ते मामलों ने भारत में चिकित्सा उपकरण और दवाई के अलावा ऑक्सीजन का संकट खड़ा कर दिया है. संकट का भार राज्यों के अस्पताल पर बुरी तरह पड़ा है.

भारत के विभिन्न जगहों पर पहुंचाए जा रहे ऑक्सीजन टैंकर, कंटेनर 

कोविड-19 मामलों के लगातार बढ़ने से चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की भयंकर कमी हो गई है. भारतीय वायुसेना कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बेहद जरूरी चिकित्सकीय ऑक्सीजन का तत्काल विभिन्न केंद्रों से ऑक्सीजन वाहक खाली टैंकर एवं कंटेनर हवाई मार्गों से लेकर आ रही है. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या दो लाख को पार कर गई है. आंकड़ों के मुताबिक, 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है. 

कोरोना हालात पर बोले राहुल गांधी- मदद का हाथ बढ़ाइए, 'अंधे सिस्टम' को सच दिखाइए

महाराष्ट्र: अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन लीक, 14 मरीजों की जान बचाई गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget