एक्सप्लोरर

MP: एक और किसान ने की खुदकुशी, 9 दिनों में 10 किसानों ने की सुसाइड

भोपाल: मध्यप्रदेश में पिछले 48 घंटों में कर्ज से परेशान तीन और किसानों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली, जिससे सूबे में पिछले 9 दिनों में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. ताजा मामला एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र का है, जहां कर्ज से परेशान 22 साल के एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली.

3 महीने पहले ही हुई थी मुकेश की शादी 

जानकारी के मुताबिक बुधनी विधानसभा के लाचोर गांव में रहने वाले किसान मुकेश की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी. मुकेश के पास 6 एकड़ खेत है. उसपर 55 हजार रुपए बैंक का जबकि 4 लाख साहू करो का कर्ज है. कर्ज से परेशान होने की वजह से मुकेश ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जिसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई.

बुधवार को दो और किसानों ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार को दो और किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. होशंगाबाद जिले में किसान ने जहर खाकर और शिवपुरी जिले में फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी. पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी.

पुलिस के अनुसार, बावई थाना क्षेत्र के चपलासर का किसान नर्मदा प्रसाद यादव अपने भाई के साथ बुधवार को मंडी में मूंग बेचने आया था, मगर अशोक किसी काम से वहां से चला गया. नर्मदा का भाई अशोक जब लौटकर आया तो उसे बड़ा भाई इब्राहिम चौक के पास एक किराने की दुकान के पास बेहोशी की हालत में मिला. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. इसके बाद नर्मदा को अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात मृत घोषित कर दिया गया.

नर्मदा पर था किसी सूदखोर का 50 हजार रुपए का कर्ज

कोतवाली थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया, "परिजन बताते हैं कि नर्मदा पर किसी सूदखोर का 50 हजार रुपये का कर्ज था. कर्ज चुकाने के लिए सूदखोर उस पर दबाव बना रहा था और रकम के एवज में नर्मदा से ट्रैक्टर मांग रहा था. इससे वह परेशान था, शायद इसी के चलते उसने जहर खा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है."

बुधवार को ही शिवपुरी जिले के बिनेका गांव में कल्ला नाम के किसान का शव पेड़ से लटका मिला. परिजनों के अनुसार, उसके पास सवा दो बीघा जमीन है, पिछले तीन साल से सूखा के कारण उस पर कर्ज भी बढ़ गया था, जिससे वह परेशान था. इसी के चलते उसने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

शराब पीने का आदी था कल्ला

इंदार थाने के प्रभारी एस.बी. शर्मा ने कहा है कि कल्ला शराब पीने का आदी था और तांत्रिक क्रियाएं करता था. उस पर किसी तरह का कर्ज नहीं है. आशंका है कि उसने तांत्रिक क्रिया के चलते ही आत्महत्या कर ली होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपको बता दें कि मंदसौर जिले में 6 मई को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई थी. जिसके बाद शिवराज सरकार द्वारा किसानों के हित में कई घोषणाएं करने के बावजूद भी इन नौ किसानों ने खुदकुशी की. इससे पहले आठ जून से लेकर बुधवार सुबह तक सात अन्य किसानों ने भी मध्यप्रदेश के विभिन्न भागों में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है.

सूदखोरों के चंगुल में हैं एमपी के किसान: कांग्रेस

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वर्णिम मध्यप्रदेश का दावा करते हैं, मगर यहां के किसान सूदखोरों के चंगुल में हैं और आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते तीन दिनों में कर्ज के बोझ से दबे प्रदेश के छह किसानों ने आत्महत्या कर ली. होशंगाबाद के बाबई में किसान द्वारा आत्महत्या करना शिवराज सरकार के उन दावों की कलई खोलती है, जो 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देने का दावा करती है. अगर 0 प्रतिशत बयाज पर कर्ज मिल रहा है, तो किसान सूदखोरों के चंगुल में आज भी क्यों हैं?

खून से रंगे हैं शिवराज सरकार के हाथ: ज्योतिरादित्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं. ज्योतिरादित्यके सत्याग्रह मंच पर एक कार्यकर्ता ने शिवराज की नकल उतारी.

टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में बुधवार से शुरू हुए कांग्रेस के 72 घंटे के सत्याग्रह के दूसरे दिन गुरुवार को ज्योतिरादित्य ने कहा, "मंदसौर में किसानों पर सरकार ने पुलिस से गोली चलवाई और छह किसानों की मौत हो गई, इस सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं, मुख्यमंत्री चौहान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget