एक्सप्लोरर

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान गायब, राजनाथ सिंह ने सर्च ऑपरेशन की पूरी जानकारी ली

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12.25 पर वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहट से अरूणाचल प्रदेश के मेचूका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए निकला था. विमान में कुल 13 लोग सवार थे.

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना का एक एएन-32 विमान आज चीन सीमा के करीब अरूणाचल प्रदेश में गायब हो गया. रूस में बने इस एनोटोव मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में पायलट और बाकी क्रू के सदस्यों सहित कुल 13 लोग सवार थे. वायुसेना के मुताबिक, विमान को खोजने के लिए सभी संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसमें लड़ाकू विमान सहित थलसेना की टुकड़ियां भी शामिल हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना से सर्च ऑपरेशन की पूरी जानकारी ली है.

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12.25 पर वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहट से अरूणाचल प्रदेश के मेचूका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए निकला था. विमान में कुल 13 लोग सवार थे. दोपहर एक बजे इस विमान ने एटीसी से संपर्क किया था. लेकिन उसके बाद से इसका कोई अता-पता नहीं है. जब तय-समय पर ये विमान मेचूका नहीं पहुंचा और ना ही कोई संपर्क हुआ तो वायुसेना ने इसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के वाइस चीफ, एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से घटना और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी ली और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, विमान में एक विंग कमांडर, एक स्कॉवड्रन लीडर, चार फ्लाईट लेफ्टिनेंट्स और सात (07) एयरमैन सवार थे. ये विमान जोरहट स्थित 43 स्कॉवड्रन का ही था. चीन सीमा के करीब अरूणाचल प्रदेश के मेचूका में वर्ष 2017 में ही इस लैंडिंग-ग्राउंड को शुरू किया गया था. यहां पर जल्द ही सिविल फ्लाईट्स भी लाने की योजना थी. मेचूका एयर-स्ट्रीप चीन सीमा के बेहद करीब है और देश के सबसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में से एक है.

आपको बता दें कि वर्ष 2009 में भी मेचूका के करीब एक एएन-32 विमान क्रैश हो गया था जिसमें सवार सभी 13 लोगों की जान चली गई थी. वर्ष 2016 में भी तमिलनाडु के तामब्रम से पोर्ट ब्लेयर जा रहा वायुसेना का एक एएन-32 समंदर के ऊपर से गायब हो गया था, जिसका आजतक कोई अता पता नहीं है. इस विमान में कुल 29 लोग सवार थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget