एक्सप्लोरर

नगरोटा एनकाउंटर पर बोले PM मोदी- जवानों की सतर्कता के चलते खतरनाक मंसूबों पर फिरा पानी

नगरोटा एनकाउंटर पर पीएम मोदी ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सुरक्षाबलों की तारीफ की.

जम्मू कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में सीमापार से घुसपैठ कर आए चार आतकियों को ढेर करने की घटना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी कामयाबी करार दिया. शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने सुरक्षाबलों की तारीफ की और कहा कि उनकी सतर्कता के चलते खतरनाक मंसूबों पर पानी फिर गया.

" "हमारे जवानों ने एक बार फिर से बहादुरी और पेशेवर होने का परिचय दिया. उनकी सतर्कता को धन्यवाद जिसके चलते जम्मू कश्मीर में खतरनाक साजिश विफल हो गया." "
-पीएम मोदी ने कहा

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को ढेर करने और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और बारूद बरामद किए जाने के बाद यह जाहिर होता है कि उनकी तबाही की बड़ी योजना को नापाक कर दिया गया.

नगरोटा में कल क्या हुआ था?

जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में मुठभेड़ के दौरान गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक ट्रक में जा रहे 4 आतंकवादियों को मार गिराया था. जैश-ए-मोहम्मद के इन चारों आतंकवादियों के एक ग्रुप ने बुधवार रात सांबा में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारत में घुसपैठ की थी. वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में जा रहे थे, जिसे पुलिस ने नगरोटा के पास एक टोल प्लाजा पर रोक दिया.

उन्हें रोक दिए जाने के बाद, हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. मुठभेड़ के दौरान ट्रक में आग लग गई. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बलों को मौके पर बुला लिया गया. मुठभेड़ में चारों आतंकी मार गिराए गए.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने बताया था, नगरोटा में मारे गए आतंकियों से गोला-बारूद के अलावा 11 एके-47 राइफल, 6 एके-56 राइफल, 3 पिस्टल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, बंपर, पिट्ठू बैग, मोबाइल सेल, मैगजीन बरामद हुआ. उन्होंने कहा, पिछले कुछ सालों के इतिहास में ये सबसे बड़ी खेप है.

ये भी पढ़ें: नगरोटा एनकाउंटर में नया खुलासा, आतंकियों ने पाकिस्तान के शक्करगढ़ से की थी भारतीय सीमा में घुसपैठ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget