एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: DDC चुनाव नतीजे पर बोले उमर अब्दुल्ला, BJP की हालत हुई और खराब, अब जल्दबाजी में नहीं कराएंगे विधानसभा चुनाव

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा- कुछ जगहों पर जहां हम जीतने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हम वहां सीट नहीं निकाल पाए. इस चुनाव में बीजेपी की हालत खराब हुई है इसलिए मुझे नहीं लगता वो अब जल्दबाजी में विधानसभा का चुनाव कराएंगे.

जम्मू कश्मीर जिला परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर इस चुनाव में उभरी है तो वहीं दूसरी तरफ गुपकार गठबंधन को सबसे ज्यादा सीट मिली. 280 सीटों पर हुए चुनाव के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की हालत पहले से और खराब हुई है और अब वे जल्दबाजी में विधानसभा चुनाव कराने की नहीं सोचेंगे.

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा- "कुछ जगहों पर जहां हम जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हम वहां सीट नहीं निकाल पाए. इस चुनाव में बीजेपी की हालत खराब हुई है इसलिए मुझे नहीं लगता वो अब जल्दीबाजी में विधानसभा का चुनाव कराएंगे."

उन्होंने आगे कहा- "जो भी साजिशे रचें आप कभी भी हमें मिटाने में कामयाब नहीं होंगे. हमें मिटाने की ताकत सिर्फ अल्लाह के हाथ में है और फिर यहां की आवाम के हाथ में है. करिए अपना प्रोपेगेंडा..बताइए दुनिया को अपना झूठ, कभी न कभी तो आपका झूठ..झूठ ही साबित होगा."

इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने जम्मू कश्मीर जिला विकास परिषद चुनावों को लोकतंत्र की जीत करार दिया. रविशंकर ने कहा- "DDC चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई, लोगों की आशा की जीत हुई और पीएम मोदी जी ने जो कश्मीर के लिए सोचा ये उसकी जीत है. इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है. BJP को 75 सीटें मिली, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट,PDP को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली हैं."

जबकि, जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के भाजपा प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा- भाजपा का वोट शेयर 38.74% है और गुपकार गैंग का कुल वोट 32.96% है. भाजपा को कुल 4,87,364 वोट मिले और NC, PDP तथा कांग्रेस का कुल वोट मिलाकर 4,77000 है जो भाजपा के वोट से काफी कम है.

ये भी पढ़ें: DDC Election Results: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- नतीजे गुपकार के मुंह पर तमाचा, यह पीएम मोदी की सोच की जीत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget