एक्सप्लोरर

गुजरात में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पैरामिलिट्री जवानों ने AK-56 से दो साथियों की ली जान, झड़प में कई घायल

Gujarat Polls: गुजरात में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पैरामिलिट्री जवानों के बीच झड़प में हुई फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई है, कई घायल हैं.

Gujarat Polls: गुजरात में जहां विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है वहीं शनिवार को पोरबंदर से एक बड़ी घटना सामने आई है. पोरबंदर में चुनाव कार्य में लगाए गए भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों की आपस में झड़प हो गई जिसमें एक जवान ने एके-56 से फायरिंग कर दी जिसमें दो जवानों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना शनिवार की शाम की है.

अबतक मिली जानकारी में ये खुलासा नहीं हो पाया है कि ये झड़प किस वजह से हुई है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक जवानों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, घायल जवानों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से एक के पेट में और दूसरे के पैर में गोली लगी है.

गुजरात में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए थे जवान

पोरबंदर कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी एएम शर्मा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि, शाम को जब उनका झगड़ा हुआ तो वे ड्यूटी पर नहीं थे, झगड़ा बाद में और एके -56 राइफल से गोलियां चलाई गईं. चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए गए जवान मणिपुर से इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का हिस्सा थे और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के अलावा गुजरात में प्रतिनियुक्त थे.

 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि झड़प के बाद एक जवान ने अपने साथियों पर ही एके- 56 से फायरिंग कर दी. जिस समय ये घटना हुई उस दौरान कोई भी जवान ड्यूटी पर नहीं था. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि वे पोरबंदर से लगभग 25 किलोमीटर दूर टुकडा गोसा गांव में एक चक्रवात केंद्र के अंदर रह रहे थे.

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले का पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. अधिकारी मृतक जवानों के साथियों और दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ कर रहे हैं कि किस वजह से झड़प हुई. बता दें कि पोरबंदर जिले में पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होनेे वाला है और नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब ने किस लड़की को बुलाया था घर? उसकी हुई पहचान, पेशे से है साइकोलॉजिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget