एक्सप्लोरर

इटली से अमृतसर पहुंचे और 173 यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित, जांच के बाद किया गया क्वारंटाइन

इटली (Italy) से अमृतसर (Amritsar) पहुंचे 173 यात्री संक्रमित पाये गये. इस फ्लाइट (Flight) में कुल 210 यात्री सवार थे. इससे पहले भी गुरुवार को 125 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

रोम-अमृतसर (Rome-Amritsar) चार्टर उड़ान (Flight) के कम से कम 173 यात्री शुक्रवार को पहुंचने के बाद जांच में कोविड (Covid) संक्रमित पाये गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह लगातार दूसरा दिन है कि इटली (Italy) से अमृतसर आ रहे बड़ी संख्या में यात्री पहुंचने के बाद जांच में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाये गये. गुरुवार को अमृतसर हवाई अड्डे (Amritsar Airport) पर पहुंचने के बाद 125 यात्री संक्रमित पाये गये थे जो अन्य चार्टर उड़ान से इटली के मिलान से आये थे.

285 यात्री थे फ्लाइट में सवार

अमृतसर के हवाई अड्डा निदेशक वी के सेठ ने शुक्रवार को कहा, ''210 यात्रियों के जांच नतीजे मुझसे साझा किये गये. उनमें से 173 यात्री संक्रमित पाये गये हैं.'' उन्होंने कहा, ''यह उड़ान रोम से आयी. यह आज दिन में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरी.'' अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जो चार्टर उड़ान पहुंची उस पर कुल 285 यात्री सवार थे.

संक्रमित यात्रियों को किया गया क्वारंटाइन

जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जो 173 यात्री संक्रमित पाये गये हैं उन्हें उनके गृह शहर जिलों में संस्थानात्मक क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार 'जोखिम वाले देशों' से भारत आ रहे यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुचंने के बाद अनिवार्य रूप से कोविड-19 जांच करानी होगी. मंत्रालय ने इटली समेत सभी यूरोपीय देशों को 'जोखिम से घिरे' देश माना है.

बता दें कि देश में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है. संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं.

Corona की तीसरी लहर का कब आएगा पीक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Jammu Kashmir Snowfall: जोजिला में बर्फ हटाने का काम शुरू, लोगों ने की बीआरओ की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget