एक्सप्लोरर

Omicron Threat: मुंबई एयरपोर्ट पर घटाए गए RT-PCR टेस्ट के रेट, अब सिर्फ इतने रुपए में होगी जांच

Mumbai Airport Rapid RT-PCR Test: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 8 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है. बढ़ते मामलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर RT-PCR की दरों को कम कर दिया गया.

Maharashtra Omicron Variant: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा रमामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं. यहां अब तक ओमिक्रोन के 28 केस मिल चुके हैं. ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर RT-PCR की कीमतों को कम कर दिया गया है. एयरपोर्ट पर पहले RT-PCR के लिए 3900 रुपए देने पड़ते थे, अब सिर्फ 1975 रुपए देने होंगे. इस मामले में राज्य सरकार की ओर से आज नोटिफिकेशन आज जारी किया गया है. मुंबई एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा RT-PCR के लिए पैसे लिए जाते थे.

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के आठ नए मामले
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है. मुंबई में सात और पालघर में एक मामला सामने आया है. इनमें से तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं, लेकिन उनमें से किसी का भी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है. हालांकि इनमें से एक मरीज नई दिल्ली और दूसरा बेंगलुरु गया था. एक मरीज राजस्थान से संबंध रखता है और नए संक्रमितों में से सात को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है.

उनमें से तीन लोगों में कोई लक्षण देखने को नहीं मिले हैं और पांच मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं. दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को होम केयर में क्वारंटीन किया गया है. वर्तमान में, महाराष्ट्र के ओमिक्रोन मामले मुंबई और पुणे जिलों सहित कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं. इन दोनों शहरों में 12-12 मरीज पाए गए हैं, जबकि पालघर, ठाणे, लातूर और नागपुर में एक-एक संक्रमित हैं.

तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों (मुंबई, पुणे और नागपुर) पर आने वाले यात्रियों की गहन निगरानी वर्तमान में 1 दिसंबर से चल रही है. अधिकारियों ने कहा कि उच्च जोखिम वाले देशों से कुल 13,615 लोग यहां पहुंचे हैं, जिनमें से 30 की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अन्य देशों से भी 8 नागरिक प्रदेश में पहुंचे है. इन सभी की रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे ओमिक्रोन से पीड़ित हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें-
WPI Inflation: महंगाई ने दिया आम आदमी को 'शॉक', बिगड़ा किचन का बजट, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Watch: 10 iPhone, उस पर लाइटर और फिर भारी-भरकम रोलर से जो कारनामा हुआ... देखते रह गए लोग

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget