एक्सप्लोरर

'Omicron सामान्य सर्दी-खांसी नहीं', सरकार ने लोगों को किया सतर्क

Omicron Cases In India: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से अब तक देश में 4,868 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 1805 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हुई है.

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं. बुधवार को ही करीब दो लाख नए केस की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 194,720 केस आए हैं. इनमें ओमिक्रोन वेरिएंट के 4,868 मामले शामिल हैं. 4,868 में से 1,805 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि 'ओमिक्रोन सामान्य सर्दी-खांसी नहीं' है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो पिछले 211 दिन में सर्वाधिक है. साथ ही, 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 से मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है.

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा, ‘‘ओमिक्रोन सामान्य सर्दी-खांसी नहीं है, इसे हल्के में नहीं ले सकते. हमें सतर्कता बरतने तथा टीका लगवाने की जरूरत हैं, वहीं कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते रहना होगा. हमारे कोविड बचाव कार्यक्रम में टीकाकरण एक महत्वपूर्ण स्तंभ है.’’

उन्होंने कहा कि लोगों को माइल्ड केस में बुखार होने पर पैरासिटामॉल लेनी है. खांसी होने पर कफ सिरप लेना है और कुछ नहीं. गरम पानी से गरारे करने हैं. 5 दिन से ज्यादा खांसी पर इनहेलर का इस्तेमाल करें.

इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता
केंद्र सरकार ने कहा कि भारत में करीब 300 जिलों में कोरोना वायरस के लिए नमूनों की जांच में साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है. सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चिंता वाले राज्यों के रूप में उभर रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण में तेजी से इजाफा देखा गया है और नमूनों की जांच में संक्रमण की दर 30 दिसंबर को 1.1 प्रतिशत से बढ़कर बुधवार को 11.05 प्रतिशत हो गयी.

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पूरी दुनिया में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले 10 जनवरी को आये जिनकी संख्या 31.59 लाख थी. अधिकारी ने कहा कि इस समय भारत में 300 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से अधिक है.

अग्रवाल ने बताया कि देश के 19 राज्यों में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,000 से अधिक है और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात कोविड के मामलों में वृद्धि की वजह से चिंता वाले राज्यों के रूप में उभर रहे हैं.

COVID 19: पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कोरोना के वर्तमान हालात पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget