एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से पहली बार मिले CM उमर अब्दुल्ला, प्रधानमंत्री संग आधे घंटे चली बैठक

Omar Abdullah And PM Modi Meeting: 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें 25 टूरिस्ट थे. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से मुलाकात की है.

Omar Abdullah Meets PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार (03 अप्रैल, 2025) को मुलाकात की है. ये मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई और करीब आधे घंटे तक मीटिंग चली. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हमले के बाद उभरती स्थिति पर चर्चा हुई. 

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने और इसके प्रभाव पर भी चर्चा की है, जिसका सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर पर पड़ेगा. जम्मू-कश्मीर के सीएम ने प्रधानमंत्री को पहलगाम हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति और पर्यटकों तथा पर्यटन उद्योग के लिए स्थिति को स्थिर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी. सीएम ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों/बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले के खिलाफ समर्थन की पुष्टि की. 

इस आतंकी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि उनकी राजनीति इतनी ओछी नहीं है कि इस त्रासदी के समय अपनी सरकार से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करें. 

'ये वक्त समर्थन जताने का है'

उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा था, "जम्मू-कश्मीर फिलहाल चुनी हुई सरकार की जिम्मेदारी नहीं है लेकिन मैं इस मौके का इस्तेमाल राज्य का दर्जा मांगने के लिए नहीं करना चाहता. मैं पहलगाम त्रासदी का इस्तेमाल केंद्र से राज्य का दर्जा मांगने के लिए कैसे कर सकता हूं? क्या मेरी राजनीति इतनी सस्ती है? क्या मैं इन 26 लोगों की जान को इतना कम महत्व देता हूं? हमने पहले भी राज्य के दर्जे के बारे में बात की है और भविष्य में भी करेंगे लेकिन अगर मैं केंद्र से जाकर इसके लिए कहता हूं तो यह मेरे लिए शर्म की बात है. इस समय कोई राजनीति नहीं, कोई कारोबार नहीं, कोई राज्य का दर्जा नहीं. यह समय केवल इस हमले की कड़ी निंदा करने और पीड़ितों के प्रति दिल से समर्थन जताने का है."

'पूरा देश इस हमले की चपेट में'

अपने भाषण में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देश का हर हिस्सा, उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक, इस जघन्य हमले की चपेट में है. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी घोड़े वाले की निर्मम हत्या कर दी. इस हमले ने अपनी क्रूरता से जम्मू-कश्मीर और पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 

(जैनेंद्र कुमार और आसिफ कुरैशी के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 'अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो हमला कर देंगे', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई पॉलिटिकल पंडित ये नहीं कह सकता कि...', वैश्विक उथल-पुथल पर बोले हरदीप पुरी
'कोई पॉलिटिकल पंडित ये नहीं कह सकता कि...', वैश्विक उथल-पुथल पर बोले हरदीप पुरी
ओवैसी ने 'विकसित भारत' के दावे पर उठाए सवाल, कहा - 'मुस्लिम बेटियों को...'
ओवैसी ने 'विकसित भारत' के दावे पर उठाए सवाल, कहा - 'मुस्लिम बेटियों को...'
'व्यवस्था तुरंत ठीक हो', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर SC सख्त, दिए ये निर्देश
'व्यवस्था तुरंत ठीक हो', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर SC सख्त, दिए ये निर्देश
EC विवाद पर नितिन नबीन का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ‘ये उनकी हताशा और...’
EC विवाद पर नितिन नबीन का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- ‘ये उनकी हताशा और...’

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget