एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 'कश्मीर से धारा 370 हटाना संभव नहीं होता अगर...', नेशनल कॉन्फ्रेंस की मीटिंग में बोले उमर अब्दुल्ला

Jammu Kashmir: भारतीय जनता पार्टी नीत मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को यूटी का दर्जा दे दिया था.

NC Meeting In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और सूबे के सीएम रहे उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने बुधवार (21 जून) को नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले के द्रंग तांगमर्ग में पार्टी के उत्तरी क्षेत्र के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर राज्य में तब पार्टी कमजोर नहीं हुई होती तो आज कश्मीर से धारा 370 नहीं हटती. 

उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ये एक कड़वा सत्य है कि अगस्त 5, 2019 को केंद्र सरकार धारा 370 नहीं हटा पाती, और लद्दाख को हमसे अलग नहीं कर पाती अगर राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस राजनीतिक रूप से मजबूत होती.

'दिल्ली ने हमेशा हमको कमजोर करने की साजिश रची'
उमर अब्दुल्ला ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूछा, आप मुझे बताएं कि दिल्ली ने 1953 से लेकर अब तक हमको कब कमजोर करने का काम नहीं किया, वो हमेशा से हमको बर्बाद करने के रास्ते ढूंढते आए थे. उमर ने आरोप लगाया कि सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के आम लोगों के बीच मौजूदा समय में बातचीत नहीं हो रही है. 

उन्होंने कहा, बिना किसी से कोई चर्चा किए सरकार फैसला ले रही है, फिर चाहे राशन बांटने की बात हो, लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की बात हो, बिजली की दरों में बढ़ोतरी करनी हो, या लोगों के लिए रोजगार मुहैया कराना हो, हर जगह संकट की स्थिति है. मौजूदा सरकार केवल अपना पीआर करने में व्यस्त है. जबकि जमीनी हकीकत के उनके दावे इसके बिल्कुल उलट हैं.

जम्मू कश्मीर में क्यों नहीं करा देते चुनाव?
पार्टी मीटिंग में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने पूछा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कशमीर में आप जी20 की बैठक करा सकते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव कराने से आप हिचक रहे हैं. अगर आप यहां मीटिंग करा सकते हैं तो आप चुनाव भी करा सकते हैं. 

उमर ने मौजूदा केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ये दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि यहां पर खूब विकास हो रहा है लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि आखिर विकास कहां है. क्योंकि मुझे कोई विकास नहीं दिखाई दे रहा है. इन्होंने हजारों रुपये विकास के नाम पर फूंक दिए लेकिन विकास नहीं हुआ. 

Maharashtra Politics: शिंदे सरकार ने कम की उद्धव और आदित्य ठाकरे की सुरक्षा? शिवसेना UBT ने कहा- 'उन्हें आतंकी संगठनों से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget