एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: '... तब चीन के साथ सीक्रेट मीटिंग कर रहे थे राहुल गांधी', ओडिशा हादसे को लेकर बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

Coromandel Express Derail: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. अब उनके बयान का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है.

Anurag Thakur On Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रही है. कांग्रेस के तमाम नेताओं का आरोप है कि अब तक इस हादसे को लेकर सरकार के किसी भी बड़े मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया है. यहां तक की विपक्ष रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग भी उठा रहा है. अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है. 

अनुराग ठाकुर ने कहा, "दुर्घटना स्थल पर रेल मंत्री भी गए, प्रधानमंत्री भी गए. केंद्र के सभी बड़े नेता वहां गए. बातचीत करके बचाव कार्य में तेजी लाई गई. राहुल गांधी ने अपने आप को इस श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है कि जब चीन की सेना ने अतिक्रमण करने का प्रयास किया तब वह चीन के अधिकारियों के साथ गुप्त बैठक कर रहे थे. उन्होंने आज तक उसका जवाब नहीं दिया है."

'अब तक कोई जवाबदेही नहीं दी है'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ओडिशा रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "270 से ज्यादा मौतों के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं है. मोदी सरकार इतनी दर्दनाक दुर्घटना की जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती है. प्रधानमंत्री को फौरन रेल मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए." 

क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि दो रेलेव लाइन में पटरी की मरम्मत का काम लगभग हो गया है. इसके साथ ही रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश की गई है. अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. सब लोगों ने मिलकर रेस्क्यू का काम किया है. सरकार मृतकों के परिवार वालों के साथ संपर्क में है."

ये भी पढ़ें: 

Odisha Train Accident: लाशों के ढेर बीच कोई बेटे तो कोई भाई की कर रहा तलाश... ओडिशा ट्रेन हादसे की खौफनाक दास्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget