एक्सप्लोरर

प्रदूषण: SC ने कहा- दिल्ली में एयर प्यूरीफायर टावर लगाने पर विचार करे केंद्र, ऑड- ईवन प्रदूषण का हल नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को आदेश दिया कि वह दिल्ली के प्रदूषण के स्थायी हल के लिए रोडमैप तैयार करें. कोर्ट ने यह भी कहा कि एक 1 हफ्ते में सभी सरकारें अब तक उठाए गए कदमों का ब्यौरा दें.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से दिल्ली में जगह-जगह एयर प्यूरीफायर टावर लगाने पर विचार करने को कहा है. साथ सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की ऑड-ईवन योजना पर भी सख्त टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ ऑड-ईवन प्रदूषण कम करने का हल नहीं है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से प्रदूषण के स्थायी हल के लिए रोडमैप तैयार करने का आदेश दिया है.

आज सुप्रीम कोर्ट क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन योजना का बचाव किया. दिल्ली सरकार ने दावा किया कि इस योजना से दिल्ली में पांच से 15 फीसदी तक प्रदूषण घटा है. वहीं, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि हमारे अध्ययन के मुताबिक ऑड-ईवन योजना से कोई फायदा नहीं हुआ है.

ऑड-ईवन पर तीखी टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऑड-ईवन दुनिया में जहां लागू होता है, वहां किसी को छूट नहीं दी जाती. दिल्ली में सिर्फ मिडिल क्लास लोग इससे तकलीफ उठा रहे हैं. ऑड-ईवन प्रदूषण का हल नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने डीपीसीसी को आदेश दिया कि वह प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन पर चल रहे ऑटो और दूसरी गाड़ियों की जांच करके उनपर सख्त कार्रवाई करे.

25 नवंबर को फिर मुख्य सचिवों को पेश होने का आदेश

इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को आदेश दिया कि वह दिल्ली के प्रदूषण के स्थायी हल के लिए रोडमैप तैयार करें. कोर्ट ने यह भी कहा कि एक 1 हफ्ते में सभी सरकारें अब तक उठाए गए कदमों का ब्यौरा दें. कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मुख्य सचिवों को 25 नवंबर को फिर पेश होने का आदेश दिया है.

फिर ऑड ईवन लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अगर प्रदूषण में कमी नहीं देखने को मिली तो सोमवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में एक बार फिर ऑड ईवन लागू करने का प्रस्ताव लाया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए फिर एक बार पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली को जिम्मेदार ठहराया. केजरीवाल के मुताबिक इन राज्यों में अभी भी पराली जल रही है, जिसका धुंआ दिल्ली में आ रहा है और प्रदूषण अभी भी बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में प्रदूषण पर बैठक में भाग लेने की जगह इंदौर में जलेबी खाते दिखे गौतम गंभीर, AAP ने साधा निशाना

UNESCO: ग्लोबल मंच पर फिर बेनकाब हुआ पाक, भारत ने कहा- पाकिस्तान के डीएनए में है आतंकवाद

लगातार हो रहा है लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, 6 डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में

महाराष्ट्र: न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार, शिवसेना कट्टर हिंदुत्व और NCP-कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण छोड़ेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget