एक्सप्लोरर

ओखी तूफान का कहर जारी, मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हुई

तूफान में लापता मछुआरों के लिए बचाव एवं राहत अभियान की निगरानी कर रहे राज्य नियंत्रण कक्ष ने 12 और शव मिलने के बाद मरने वालों की कुल संख्या 66 बताई.

तिरुवनंतपुरम: केरल के तट पर आए ओखी तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है. उधर, केन्द्र ने राज्य सरकार को आश्वासन दिया कि लापता मछुआरों की खोज का अभियान जारी रहेगा. तूफान में लापता मछुआरों के लिए बचाव एवं राहत अभियान की निगरानी कर रहे राज्य नियंत्रण कक्ष ने 12 और शव मिलने के बाद मरने वालों की कुल संख्या 66 बताई.

राज्य के तटीय क्षेत्रों में 29 और 30 नवंबर को तूफान ने तबाही मचाई थी. अधिकारियों ने कहा कि कल देर रात दो और शव मिले. बरामद 12 शवों में नौ कोझीकोड जबकि कोच्चि, त्रिचूर और मलप्पुरम में एक एक शव मिला. कल रात कोच्चि के तट पर दो शव मिले थे. अधिकारियों ने कहा कि 95 मछुआरे अब भी लापता हैं.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केन्द्र ने लापता मछुआरों के लिए खोजी अभियान जारी रखने पर सहमति जताई है. विजयन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य के आग्रह पर समुद्र में तलाशी अभियान जारी रखने पर सहमति जताई है.

मुख्यमंत्री ने कहा हालांकि तूफान के दिनों में समुद्र में उतरे मछुआरों के बारे में पूरी जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है.

विजयन ने कहा, "कई मछुआरे नौकाओं और छोटे जहाजों से समुद्र में गए थे. चिंता उन लोगों की है जो छोटे जहाजों में गए थे." लापता मछुआरों के विवादित आधिकारिक आंकड़ों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि "इसपर विवाद करने की कोई जरूरत नहीं है." मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने के प्रयास के बारे में विजयन ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के साथ मिलकर ऐसी प्रणाली लाने की योजना बनाई जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राहत और पुनर्वास के कार्यों की गति तेज करेगी.

उन्होंने बताया कि तूफान में मारे गए मछुआरों के परिवारों को एक बार में 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और "यह राशि बहुत जल्द बिना किसी रुकावट के दी जाएगी." उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपए की राशि उन लोगों को "वैकल्पिक आजीविका" प्रयास के तहत दी जाएगी जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं और भविष्य में काम नहीं कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget