एक्सप्लोरर

वाराणसी: प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम के बाद NRI मेहमानों को कुंभ स्नान करवाएगी सरकार

प्रवासी भारतीय दिवस आयोजन के साथ सरकार एनआरआई मेहमानों को प्रयागराज में कुंभ मेला और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड भी दिखाएगी. इतना ही नहीं वाराणसी में आयोजन की शुरुआत एनआरआई मेहमानों के साथ विशेष गंगा आरती से होगी.

नई दिल्लीः आम चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए सरकार अगले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में करेगी और वो भी भरपूर भगवा रंगत के साथ. गंगा आरती से लेकर कुम्भ स्नान को भी इस बार प्रवासी भारतीय दिवस के लिए आने वाले एनआरआई मेहमानों के खास पैकेज टूर में शामिल किया गया है. प्रवासी भारतीय दिवस और कुंभ मेले को जोड़ने की जुगत में विदेश मंत्रालय के इस सरकारी आयोजन की तारीख को भी इस बार 9 जनवरी से बदलकर 21-23 जनवरी 2019 कर दिया है.

प्रवासी भारतीय दिवस आयोजन के साथ सरकार एनआरआई मेहमानों को प्रयागराज में कुंभ मेला और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड भी दिखाएगी. इतना ही नहीं वाराणसी में आयोजन की शुरुआत एनआरआई मेहमानों के साथ विशेष गंगा आरती से होगी.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुताबिक प्रवासी भारतीयों के आग्रह पर ही तारीखों में तब्दीली की गई है क्योंकि कई लोग कुंभ मेले में दर्शन और स्नान करना चाहते थे. साथ ही अनेक लोगों ने गणतंत्र दिवस देखने की भी इच्छा जताई थी. हालांकि विदेश मंत्री ने बताया कि 9 जनवरी भी खाली नहीं जाएगी और उस दिन वीडियो कांफ्रेस के जरिए 4 भारतीय दूतावासों में जमा भारतीयों से उनका संवाद होगा साथ ही अन्य मिशन भी आयोजन करेंगे.

महत्वपूर्ण है कि प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में हुई थी और हमेशा से यह 9 जनवरी को अयोजित होता रहा क्योंकि यह महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की तारीख है.

प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत, 21 जनवरी को बनारस में यूथ पीबीडी से होगी. आयोजन बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में और मुख्य अतिथि होंगे न्यूज़ीलैंड के युवा सांसद हिमांशु गुलाटी. अगले दिन 22 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस की उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान विभिन्न सत्र अयोजित होंगे.

पहली बार प्रवासी दिवस की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार अपने सूबे के प्रवासियों से जुड़ने और उन्हें जोड़ने के विशेष प्रयास करेगी. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक उत्तरप्रदेश से निकले और राज्य से जुड़े भारतवंशियों के साथ व्यापक सम्पर्क संवाद का प्रयास होगा. प्रवासी दिवस परंपरा की शुरुआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की कविताओं पर कार्यक्रम होंगे वहीं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े आयोजन भी होंगे. इस मौके पर राज्य के खास उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी. पन्द्रहवें प्रवासी दिवस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से होगा.

इस आयोजन के लिए शनिवार को विदेश मंत्रालय और उत्तरप्रदेश सरकार के बीच सहयोग सामझौते पर दस्तखत भी हुए. उत्तर प्रदेश इस आयोजन के लिए विदेश मंत्रालय का सहयोगी राज्य है. 2014 में सत्ता संभालने के बाद एनडीए सरकार ने प्रवासी बहरतीय दिवस की परिपाटी बदलते हुए इसे दो साल में एक बार आयोजित करने का फैसला लिया. इस कड़ी में पहला पीबीडी जनवरी 2015 में अहमदाबाद तो दूसरा 2017 में बंगलोर में आयोजित किया गया.

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार पीबीडी कार्यक्रम के लिए आने वाले प्रवासी भरतीयों को ठहराने लिए काशी और सारनाथ में होटल का अलावा विशेष स्विस टेंट वाले अस्थाई बसाहट की भी व्यवस्था की जाएगी.

विदेश मंत्री ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस का मुख्य समारोह समाप्त होने के बाद मेहमानों को विशेष बसों से इलाहाबाद ले जाया जायेगा जहां वो प्रयागराज में लग रहे कुम्भ मेले के दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद 24 जनवरी की रात रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली विशेष प्रवासी एक्सप्रेस ट्रेन से सभी मेहमान दिल्ली पहुंचेंगे. एक दिन दिल्ली दर्शन करने के बाद अगले दिन प्रवासी भारतीय खास मेहमानों की तरह गणतंत्र दिवस परेड देख सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget