एक्सप्लोरर

पुराने नोट जमा करने का आखिरी दिन कल, मोदी के वादे में भी सिर्फ एक दिन बाकी

नई दिल्ली: बैंक में पांच सौ और एक हजार के नोट जमा करने का कल आखिरी दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बंद करने का फैसला किया था. आपके पैसे से जुड़ी बड़ी बातें क्या हैं यहां जानें.

पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा करने को लेकर 30 दिसंबर की डेडलाइन कल खत्म हो रही है. आप कल तक पांच सौ  और हजार के पुराने नोट बैंक में जमा कर सकते हैं. कल के बाद आप पुराने नोट कुछ शर्तों के साथ 31 मार्च तक सिर्फ रिजर्व बैंक में ही जमा कराए जा सकेंगे.

बैंक और एटीएम से आसानी से नहीं मिल रहे पैसे

पीएम मोदी ने दिक्कतें दूर होने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त मांगा था, वो मियाद भी कल खत्म हो रही है. हालांकि अब भी देश में कैश की किल्लत बरकरार है. राजधानी दिल्ली में ही लोगों को हफ्ते में 24 हजार रुपए निकालने के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. वहीं एटीएम के बाहर लाइन अब भी बरकरार है.

तय सीमा से ज्यादा पुराने नोट मिले तो जुर्माना लगेगा! नोटबंदी के बाद से सरकार रोज कोई न कोई नया फैसला लेकर आ रही है. अब मोदी कैबिनेट ने 30 दिसंबर के बाद पुराने नोट रखने वालों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है.
  • अब 500 और 1 हजार के पुराने नोट रखने और लेने-देने पर जुर्माना लगेगा.
  • 500 या 1 हजार के अधिकतम 10 नोट रखने की छूट होगी.
  • तय सीमा से ज्यादा रखने पर कम से कम 5 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान.
  • 30 दिसंबर 2016 के बाद पुराने नोट मिलने पर कार्रवाई होगी.
  • ये आपराधिक मामला माना जाएगा औऱ स्थानीय मजिस्ट्रेट के दायरे में आएगा.
  • ये अध्यादेश इसलिए लाया जा रहा है ताकि पुराने नोटों को चलन से बाहर करने को लेकर सरकार के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं कर सके.
खड़ा हो सकता है नया विवाद अध्यादेश में 30 दिसम्बर की तारीख का जिक्र होने से नया विवाद खड़ा हो सकता है. क्योंकि प्रधानमंत्री ने 8 नवम्बर को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा था कि ऐसे लोग जो 30 दिसम्बर 2016 तक पुराने नोट किसी कारणवस जमा नहीं कर पाए, उनको 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बदलने का एक आखिरी अवसर दिया जाएगा. ऐसे लोग रिज़र्व बैंक के निर्धारित ऑफिस में अपनी राशि एक घोषणा पत्र यानी declaration फॉर्म के साथ 31 मार्च 2017 तक जमा करवा सकते हैं. ऐसे में जाहिर है कि 30 दिसम्बर के बाद की स्थिति को लेकर सरकार को एक नोटिफिकेशन जारी करना पड़ सकता है. उम्मीद है कि अगले 72 घंटे में सरकार एक नोटिफिकेशन जारी कर ये स्थिति साफ करने की कोशिश करेगी कि 30 दिसम्बर के बाद भी जिनके पास पुराने नोट बचे हैं, उनके लिए रास्ता क्या है. 31 मार्च 2017 तक रिजर्व बैंक के देश भर में फैले 27 दफ्तरों में विशेष शर्तें पूरी करने के बाद ही पुराने नोट जमा कराने की सुविधा दी गयी है. अब नोटिफिकेशन के जरिए इन शर्तों को बारे में जानकारी दी जा सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल सरकार ने कर दिया सस्ता! घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
पेट्रोल-डीजल सरकार ने कर दिया सस्ता! घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
Iran US Israel War Live: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
US Israel Iran War: ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- 'तेहरान की...'
ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, क्यों ट्रंप ने लिया यूटर्न
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget