एक्सप्लोरर

शहरों का नाम बदलकर मुगल इतिहास मिटा रही है BJP? जानिए क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah On Mughal Legacy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि बीजेपी सरकार में शहरों को उनकी पुरानी पहचान वापस दिलाई जा रही है और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

Amit Shah ANI Interview: देश में बीते कुछ वर्षों से नाम बदलने की कई घटनाएं देखी गईं. बीजेपी पर आरोप है कि वह शहरों का नाम बदलकर मुगल इतिहास मिटा रही है. ANI न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस तरह के सभी आरोपों से इनकार किया. शहरों के नाम बदलने के सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने साफ कहा, "केंद्र सरकार मुगल विरासत को हटाने की कोशिश नहीं कर रही है."

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "किसी का योगदान नहीं हटाया जाना चाहिए, न ही हम उन्हें हटाना चाहते हैं लेकिन अगर कोई इस देश की परंपरा को स्थापित करना चाहता है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए." अमित शाह ने कहा, "हमने शहरों की पुरानी पहचान वापस दिलाई है." उन्होंने आगे कहा, "हमने एक भी शहर का नाम नहीं बदला है. यदि किसी शहर का पुराना कोई नाम नहीं था, तो हमने भी उसका नाम नहीं बदला."

कई शहरों का नाम बदल चुका है

शाह ने कहा, "बीजेपी सरकारों ने सोच-समझकर फैसले लिए हैं और हर सरकार के अपने वैधानिक अधिकार हैं." उन्होंने कहा, "बीजेपी का इरादा किसी के ऐतिहासिक महत्व को मिटाने का नहीं था." बता दें कि बीजेपी सरकार में कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं. इनमें से कई तो उत्तर प्रदेश में हैं. यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद फैजाबाद को अयोध्या बना दिया गया, इलाहाबाद अब प्रयागराज बन चुका है. हाल ही में राष्ट्रपति भवन में स्थापित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया गया है.

लखनऊ का नाम बदलने की चर्चा

अब बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लखनऊ का नाम बदलकर 'लखनपुर या लक्ष्मणपुर' करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा था, "पहले लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी या लखनपुरी किया जाना चाहिए, मुगलों ने आक्रमण करके यहां राज किया और सालों तक हमारे सनातन धर्म को नष्ट करने का काम किया." उन्होंने कहा था, "हमने अब अमृत काल में प्रवेश कर लिया है, लेकिन फिर भी हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं." डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी इसका समर्थन किया है.

ये भी पढ़ें- New PMO: दिल्ली सरकार ने एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव का रास्ता साफ किया, देश को जल्द मिलेगा नया पीएमओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget