एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे से मुलाकात से पहले अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- 2019 ही नहीं 2024 भी साथ लड़ेंगे

विपक्षी एकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. सभी दल नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए एकजुट हो गए हैं, लेकिन एकजुट होने से बीजेपी पर कोई असर नहीं होगा.

मुंबई: उद्धव ठाकरे से मुलाकात से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. अमित शाह ने कहा कि जो भी नाराजगी है उसे दूर कर लेंगे, 2019 ही नहीं 2024 का चुनाव भी साथ लड़ेंगे. विपक्षी एकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. सभी दल नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए एकजुट हो गए हैं, लेकिन एकजुट होने से बीजेपी पर कोई असर नहीं होगा. अमित शाह ने यह बात मराठी चैलन जी 24 तास को दिए इंटरव्यू में कही.

एकजुट विपक्ष का बीजेपी पर असर नहीं पड़ेगा: अमित शाह एकजुट विपक्ष को नकारते हुए अमित शाह ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. सभी दलों के एक साथ आने का बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मंच पर खड़े होकर हाथ मिलाने से वोटर पर कोई असर नहीं होगा. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकार बनाने का दावा करते हुए अमित शाह ने कहा, ''कोई भी सरकार ऐसी नहीं हो सकती जिसको लेकर नाराजगी ना हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसका असर चुनावों पर पड़ता हो.''

विचारों में अभिव्यक्ति के सवाल पर अमित शाह ने कहा, '' अभिव्यक्ति दूसरों का अपमान करने के लिए नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस इस मुद्दे पर बात न करे तो बेहतर होगा. इंदिराजी के समय में सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों का इस्तीफा देना पड़ा था.'' प्रणब मुखर्जी के नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''कहा कि इसमें लोगों को आपत्ति क्या है? जवाहर लाल नेहरू भी संघ के कार्यक्रम में गए थे, लाल बहादुर शास्त्री जी ने भी संघ के कार्यक्रम में शिरकत की थी.''

शिवसेना का झटका, कहा- अकेले लड़ेंगे 2019 का चुनाव अमित शाह से उद्धव ठाकरे की मुलाकात से पहले आज शिवसेना ने बीजेपी को झटका दिया. शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि वह 2019 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि संपर्क मुहीम के तहत मोदी विश्व भ्रमण पर और अमित शाह देश भ्रमण पर हैं. शिवसेना ने बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन' मुहिम को संपर्क घोटाला करार दिया.

क्या कहता है महाराष्ट्र का सियासी गणित? महाराष्ट्र का सियासी गणित यही कहता है कि शिवसेना अगर बीजेपी के साथ नहीं गई तो बीजेपी को नुकसान होगा. इसके अलावा शिवसेना ने अगर कांग्रेस-एनसीपी से हाथ मिला लिया तो बीजेपी को 48 में से सिर्फ 4 सीट जीत पाएगी बाकी 44 शिवसेना के साथ वाला महागठबंधन जीतेगा. 2014 में बीजेपी-शिवसेना- स्वाभिमानी पक्ष का गठबंधन था तब एनडीए को 48 में से 42 सीट मिली थीं, एनसीपी 4 और कांग्रेस 2 पर रह गई. राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी पक्ष अब अलग हो चुका है.

किस-किस से मिले अमित शाह? 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान पर निकले अमित शाह ने आज फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की. उन्हें गायिका लता मंगेशकर सेभी मुलाकात करनी थी लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते मुलाकात रद्द हो गई. इससे पहले अमित शाह बाबा रामदेव, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग, संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप से मुलाकात कर समर्थन की मांग कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget