एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर जरूरी सामानों की डिलिवरी कर सकेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां

गृह मंत्रालय ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बंटे जिलों के हिसाब से कुछ रियायतें दीं हैं. नए दिशा निर्देशों के तहत, ऑनलाइन शॉपिंग में भी कुछ रियायत दी गई है.

कोरोना महामारी से बचने के लिए देशवासियों को अभी दो हफ्ते और घरों में लॉकडाउन रहना होगा. सिर्फ जरूरी सामानों और सेवाओं के लिए ही घर से बाहर निकलने की अनुमति है. लेकिन सरकार ने कुछ जिलों में रियायतें भी दी हैं. ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिलों में सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर-जरूरी सामानों की डिलीवरी करने की अनुमति दे दी है. इसका मतलब ये है कि अगर आप रेड जोन में नहीं हैं, तो स्मार्टफोन, कपड़े, किताबें, जूते, घड़ी या किसी दूसरे सामान का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. लॉकडाउन के चलते देश में मार्केट/मॉल अभी भी बंद है. सिर्फ जरूरी सामान जैसे- किराने की दुकान, दवाई, सब्जी, फल की दुकानें की खुली हैं. भारत ने इतिहास में अपना पहला महीना (अप्रैल) ऐसा देखा, जब एक भी मोबाइल फोन ऑनलाइन नहीं बेचा गया. लेकिन अब नए निर्देशों के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनियां ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री और वितरण फिर से शुरू कर सकते हैं. जबकि रेड जोन में अभी आवश्यक सामानों की ही बिक्री होगी. देश में रेड ही नहीं बल्कि ऑरेंज और ग्रीन जोन में भी कई गतिविधियों को पहले की तरह बंद रखा गया है. मसलन, स्कूल, कॉलेज, माल, जिम, सैलून, होटल, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थान हर जोन में बंद रहेंगे. इसी तरह हवाई परिवहन, मेट्रो सेवा और सड़क मार्ग से अंतरराज्यीय परिवहन सेवा भी बंद रहेगी. देश में कितने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन केंद्र सरकार ने देश के सभी 733 जिलों को तीन जोन में बांट दिया है. कोरोना मरीजों की संख्या के आधार पर इन जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है. देश के 130 जिले रेड जोन में हैं. वहीं 284 जिलों को ऑरेंज जोन और 319 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे भारत के मुख्य शहर रेड जोन में हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 19 जिले रेड जोन में है. जबकि राज्य के 36 जिले ऑरेंज जोन और 20 जिले ग्रीन जोन में हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप है. यहां 36 जिलों में से 14 जिले रेड जोन, 16 जिले ऑरेंज जोन और 6 जिले ग्रीन जोन में हैं. दिल्ली के सभी 11 इलाके रेड जोन में हैं. ये भी पढ़ें- लॉकडाउन-3: राजस्थान में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में क्या खास रहेगा, जानें पूरी डिटेल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget