एक्सप्लोरर

Twin Towers Demolition: नोएडा का ट्विन टावर जमींदोज, जानिए बिल्डिंग गिराने के लिए किस कंपनी को मिली थी अहम जिम्मेदारी

Twin Towers Demolition News:13 साल में बनी भ्रष्टाचार की दोनों इमारतों को तोड़ने में महज 12 सेकेंड का वक्त लगा. नोएडा स्थित ट्विन टावर को गिराने का जिम्मा एडिफाइस नाम की कंपनी को मिला था.

Noida Twin Towers Demolition: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा में स्थित सुपरटेक का ट्विन टावर जमींदोज (Twin Towers Demolition) हो गया. टावर को गिराने के बाद चारों तरफ धूल का गुबार नजर आया. नोएडा (Noida) के सेक्टर 93A में बने एपेक्स और सियान टावर को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलोग्राम विस्फोटक बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए थे. वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे. टावर गिराने से पहले आसपास के इलाके में रह रहे लोगों को खाली करा दिया गया था. बिल्डिंग से कुछ दूर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी. 

13 साल में बनी भ्रष्टाचार की दोनों इमारतों को तोड़ने में महज 12 सेकेंड का वक्त लगा. नोएडा स्थित ट्विन टावर को गिराने का जिम्मा एडिफाइस नाम की कंपनी को मिला था. ये काम प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता की देखरेख में हुआ. इसमें दक्षिण अफ्रीका की जेट डेमोलेशन कंपनी भी शामिल थी.

किस कंपनी को मिली थी टावर गिराने की जिम्मेदारी

नोएडा में गगनचुंबी इमारत ट्विन टावर को गिराने के दौरान दक्षिण अफ्रीका के माइनिंग इंजीनियर जो ब्रिंकमैन, मार्टिंस, केविन स्मिथ और प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता, इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता और एक पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद रहे. इमारत को गिराने का काम मुख्य तौर से एडिफाइस इंजीनियरिंग नाम की कंपनी ने किया. एडिफाइस कंपनी का दक्षिण अफ्रीका की जेट डेमोलेशन के साथ करार है. 

एडिफाइस के चेतन दत्ता को 20 साल का अनुभव

भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता (Chetan Datta) ने एक बटन दबाकर कुछ ही सेकेंड में ट्विन टावर्स को मिट्टी में मिला दिया. एडिफाइस (Edifice) कंपनी की तरफ से भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता 100 मीटर के दायरे में मौजूद रहे. चेतन दत्ता को इस क्षेत्र में करीब 20 साल का अनुभव है. वो राजस्थान, हरियाणा के पानीपत और उत्तराखंड में ब्लास्टिंग का काम करते रहे हैं. ट्विन टावर को गिराने के लिए खास प्रकार का इमल्शन एक्सप्लोसिव इस्तेमाल किया गया. जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर को गिराने के लिए पिछले करीब 6 महीने से तैयारी चल रही थी. 21 फरवरी से 350 वर्कर्स और 10 इंजीनियर इस काम के लिए लगे थे.

ये भी पढ़ें:

Noida Twin Tower Demolition: ट्विन टावर ब्लास्ट से न हो कोई बड़ा नुकसान, प्रदूषण कंट्रोल के किए गए थे पुख्ता इंतज़ाम

Noida Twin Tower Demolition: जोरदार धमाके के साथ पलक झपकते ही जमींदोज हुआ ट्विन टावर-कांपी धरती, उठा जबरदस्त धूल का गुबार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget