एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi News: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कुंडली आई सामने, मेरठ से हुआ गिरफ्तार

Omax Society Case: त्यागी नोएडा की पॉश सोसायटी में रहता है और भंगेल में उसका ऑफिस है जहां से वो अपना नेटवर्क ऑपरेट करता है. श्रीकांत त्यागी खुद को व्हाइट कॉलर वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करता था.

Shrikant Tyagi Criminal Record: नोएडा की ओमैक्स सोसायटी (Omax Society) में महिला के अभद्र व्यवहार करने के बाद चर्चा में आया गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की आपराधिक कुंडली (Criminal Record) सामने आ गई है. सरकार का इशारा मिलते ही पूरा सरकारी अमला त्यागी के कागज चेक करने में लग गया. त्यागी की कुंडली सामने आने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) का चाबुक उस पर चलने लग गया है.

सोसायटी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर (Bulldozer) चल गया. उसकी 15 दुकानों पर जीएसटी (GST) चोरी का केस बना. सिक्योरिटी के लिए गनर किसके कहने पर लगे पता लग गया है. 6 पुलिस वाले सस्पेंड किए जा चुके हैं. ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पुलिस (Police) ने त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है. त्यागी के साथ 4 और लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है.

इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई थी जिसे खारिज कर दिया गया है. त्यागी नोएडा की पॉश सोसायटी ओमैक्स में रहता है और भंगेल में उसका ऑफिस है जहां से वो अपना नेटवर्क ऑपरेट करता है. श्रीकांत त्यागी की पावर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन उसके गुंडे उस महिला का पता पूछते हैं जिसने श्रीकांत त्यागी का विरोध किया था. उसकी इस हरकत से ये तो साफ हो गया है कि वो कोई छोटा मोटा गुंडा नहीं है उसका नेटवर्क बहुत बड़ा है.

बड़े-बड़े नेताओं से पहचान, देर रात तक चलती मीटिंग्स

श्रीकांत त्यागी खुद को व्हाइट कॉलर वाले नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करता था. पॉलिटिकल मीटिंग्स का सिलसिला चलता था जिसमें बड़े-बड़े नेताओं को बुलाता था. गाड़ियों के अच्छे खासे काफिले में आते थे नेता. श्रीकांत त्यागी कितना रसूख वाला था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके घर में घुसने से पहले पुलिस बैरिकेडिंग, बूम बैरियर और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग हुआ करती थी. बिना चेकिंग के किसी को भी एंट्री की इजाजत नहीं थी.

श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कुंडली

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ ओमैक्स सोसायटी के मामले से पहले भी कई मामले दर्ज हैं. त्यागी के खिलाफ पहला मुकदमा साल 2007 में आईपीसी की धारा 387 के तहत नोएडा के फेस 2 पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था. इसके बाद उसके खिलाफ साल 2007 में ही ¾ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ. तीसरा साल 2008 में नोएडा के सेक्टर 39 के पुलिस स्टेशन में IPC 323, 325, 506, 427, 308 के तहत दर्ज किया गया. चौथा मुकदमा उसके खिलाफ साल 2009 में IPC 147, 336, 427, 504 और 7 कि. ला. एक्ट के तहत दर्ज किया गया.

पांचवा मुकदमा IPC 147, 148, 336, 341, 427, 7 कि. ला. एक्ट और 2/3 क्षति निवारण अधिनियम के तहत साल 2009 में त्यागी के खिलाफ रजिस्टर्ड हुआ. इसके बाद छठी FIR त्यागी के खिलाफ साल 2015 में IPC 147, 315 और 506 के तहत दर्ज की गई. सातवीं फिर त्यागी के खिलाफ साल 2020 में नोएडा के फेस 2 थाने में IPC 323, 504, 506, 307 दर्ज हुई. आठवीं और नौवीं FIR ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी मामले में त्यागी के खिलाफ दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Shrikant Tyagi Case: नोएडा के गालीबाज नेता अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर, CM योगी ने गृहमंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Shrikant Tyagi Case: यूपी से उत्तराखंड तक श्रीकांत त्यागी की तलाश जारी, 12 STF टीमें लगी, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget