एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स की छापेमारी के बीच बोले लालू यादव, 'ज़्यादा लार मत टपकाओ, गठबंधन अटूट है'

नई दिल्ली: आज आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ये छापेमारी एक हजार करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को लेकर की गई. आरजेडी सांसद प्रेम चंद्र गुप्ता के बेटे और लालू की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई.

ज़्यादा लार मत टपकाओ, गठबंधन अटूट है इस छापेमारी के बाद लालू यादव लगातार ट्विटर पर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं. लालू ने ट्वीट कर कहा, ''ज़्यादा लार मत टपकाओ, गठबंधन अटूट है. अभी तो समान विचारधारा के और दलो को साथ जोड़ना है. मैं बीजेपी के सरकारी तंत्र और सरकारी सहयोगियो से नहीं डरता.''

  आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा इससे पहले लालू ने एक ट्वीट में में लालू यादव ने ‘नए गठबंधन साथी’ मिलने पर बधाई की बात कही है. लालू ने ट्वीट किया, ''बीजेपी को नए एलायंस पार्टनर मुबारक हों. लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है. जब तक आखिरी सांस है फासीवादी ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ता रहूंगा.''  

लालू ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार को चुनौती दे दी है. इस बीच ‘गठबंधन साथी’ को लेकर कयासों का बाजार गरम हो गया है. सूत्र मान रहे हैं कि नीतीश और लालू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. क्योंकि, बेनामी संपत्ति के आरोपों पर नीतीश ने ‘जांच’ की बात कही थी.

BJP में हिम्मत नहीं कि लालू की आवाज को दबा सके इसके साथ ही लालू यादव ने यह भी कहा कि ‘BJP में हिम्मत नहीं कि लालू की आवाज को दबा सके. लालू की आवाज दबाएंगे तो देशभर मे करोड़ो लालू खड़े हो जाएंगे. मैं गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं.’

 

लालू ने वकील चितरंजन सिन्हा को बुलाया इस बीच इनकम टैक्स के छापों को लेकर लालू ने कानूनी सलाह लेने के लिए पटना में अपने आवास पर वकील चितरंजन सिन्हा को बुलाया. वकील के साथ लालू बचाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं. हालांकि, सिन्हा का कहना था कि वे किसी पुराने केस के मामले में मिलने आए थे. लालू की पार्टी के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी हमला किया है.

बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही- रघुवंश प्रसाद सिंह लालू की पार्टी के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी हमला किया है. रघुवंश प्रसाद सिंह कहा, ''बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है. सेक्युलर पार्टियों के एकजुट होने मोदी सरकार घबराई हुई है. हम डटकर इसका मुकाबला करेंगे.’ इसी बीच बीजेपी ने नेता सुशील कुमार मोदी ने नए आरोप भी लगा दिए हैं. जबकि केंद्र सरकार की ओर से कहना है कि छापों से पहले काफी सबूत मिले हैं. जांच के बाद ही टिप्पणी की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, माफी मांगें, हिंसा करने वालों को...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, माफी मांगें, हिंसा करने वालों को...'
CJP Protest LIVE: PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'ये वैसा ही, जैसे एक बेटा...'
LIVE: PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'ये वैसा ही, जैसे...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget