एक्सप्लोरर

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का प्रशस्ति पत्र जंगल में पड़ा मिला

नई दिल्ली: बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का नोबेल प्रशस्ति पत्र उनके दक्षिण दिल्ली स्थित घर से चोरी हो गया था. सत्यार्थी का प्रशस्ति पत्र एक महीने से अधिक समय के बाद संगम विहार में जंगल से बरामद किया गया है.

सत्यार्थी ने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘मैं नोबेल प्रतिकृति और मूल प्रशस्तिपत्र बरामद करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक पुलिसकर्मी का बेटा हूं. मैंने देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को हमेशा समझा है.’’ सत्यार्थी को साल 2014 में पाकिस्तान की बाल अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के साथ नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया था.

कार्यकर्ता के दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कालका जी स्थित घर से नोबेल प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और अन्य मूल्यवान चीजों की चोरी के संबंध में 12 फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. कार्यकर्ता के घर पर छह-सात फरवरी की रात में चोरी हुई थी.

चोरी की घटना के बाद जहां प्रतिकृति और दूसरी मूल्यवान चीजें बरामद कर ली गई थी, वहीं प्रशस्ति पत्र अब तक नहीं मिला था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसे संगम विहार क्षेत्र के पीछे के जंगल से कल बरामद कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि प्रशस्ति पत्र तलाश करने का काम दो दिन तक चला. इस तलाश में पुलिस बल और डॉग स्क्वॉयड लगे हुए थे.

अधिकारी ने बताया कि प्रशस्ति पत्र पुरानी अवस्था में ही बरामद हुआ है. आरोपी ने इसे कागज का टुकड़ा समझकर जंगल में फेंक दिया था. प्रशस्ति पत्र के साथ कई अन्य चीजें बरामद हुई हैं.

उन्होंने साल 2015 के जनवरी महीने में अपना नोबेल पदक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंप दिया था. वास्तविक मेडल फिलहाल राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में रखा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget