एक्सप्लोरर

सीनियर सिटीजन, छात्र, दिव्यांगों को कब से मिलेगी ट्रेन टिकट में रियायतें? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- अभी कोई योजना नहीं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में साफ तौर पर कहा कि सरकार फिलहाल रेल टिकट में रियायतें वापस करने पर विचार नहीं कर रही है.

पूरे देश में कोरोना महामारी के बाद से रेल टिकट के दाम में बढ़ोतरी हुई है. रेल में महंगे हुए किराए का अगर आप कम होने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपको और निराश कर सकती है. दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कह दिया है कि सभी रेल टिकट पर रियायतें फिर से लागू करने को लेकर  किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं हो रहा है. इससे यह साफ हो गया कि सरकार फिलहाल रेल टिकट पर किसी भी तरह की रियायतें देने की कोई योजना नहीं बना रही है. जब से भारत में कोरोना महामारी ने अपना प्रकोप दिखाया है, उसी वक्त से रेल टिकटों पर दी जाने वाली रियायतों पर सरकार ने रोक लगा दिया था.

संसद के मानसून सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब के दौरान कहा कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सभी वर्गों के यात्रियों के लिए रियायतों को खत्म कर दिया गया था. फिलहाल इन रियायतों को फिर से शुरू करने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है. कोरोनावायरस महामारी और देशभर में लागू कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए 20 मार्च 2020 को सभी रियायतों को बंद कर दिया गया था. इन रियायतों में दिव्यांगनों को दी जाने वाली 4 प्रकार की रियायत और मरीजों व छात्रों को दी जाने वाली 11 रियायतें भी शामिल हैं.  

रेलवे देता है 51 प्रकार की रियायतें

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को कुल 51 प्रकार की रियायतें दी जाती है, जो 20 मार्च 2020 से बंद हैं. इन रियायतों में सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, छात्रों, शिक्षकों, युद्ध विधवा, अवार्डी, कलाकार, खिलाड़ी, किसान, मेडिकल प्रोफेशनल और युवा शामिल हैं. भारतीय रेलवे इन सभी वर्गों के यात्रियों को रेल टिकट में छूट देता है. रेलवे खासतौर पर सीनियर सिटीजन को 50 फीसदी तक की छूट यात्रा पर देती है.

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना के मेडक जिले में BJP के लोकल नेता का कार में जला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

अफगानिस्तान में तालिबान की मदद के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, भारत की भूमिका की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget