एक्सप्लोरर

पीएम पद के लिये 2019 नहीं, 2024 के लिये प्रयास कर सकता है विपक्ष: रामविलास पासवान

केन्द्रीय मंत्री और एलजेपी प्रमुख राम विलास पासवान ने कहा कि मोदी सरकार की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियां स्वतंत्रता के बाद से किसी और सरकार की उपलब्धियों से अधिक हैं.

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिये कोई रिक्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को 2024 को ध्यान में रखकर मेहनत करनी चाहिये. सत्तारूढ़ एनडीए में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पासवान ने नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियां स्वतंत्रता के बाद से किसी और सरकार की उपलब्धियों से अधिक हैं.

पासवान ने दलित मुद्दे पर भी विस्तार से बोला. उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के साथ पहले दलित मुद्दे पर धारणा को लेकर समस्या थी, लेकिन उसे दुरुस्त कर दिया गया है. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राजग सरकार को गरीब, दलित और किसान समर्थक बताया. पासवान ने ऐसा एनडीए के सहयोगी के तौर पर पूछे गए उनके अनुभव के प्रश्न पर यह उत्तर दिया.

मंत्री पासवान ने कहा कि मोदी सरकार पिछले चार वर्षों से सत्ता में है. इस अवधि के दौरान इस सरकार की उपलब्धियों को गिनेंगे तो स्वतंत्रता के बाद से किसी अन्य सरकार से इसकी उपलब्धियां बेहतर हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर कोई आरोप नहीं है. वह साधारण बैकग्राउंड से आते हैं. 24 घंटे में वह 20 घंटे काम करते हैं. यह सरकार आम आदमी और गरीबों के लिए जनधन योजना, आम आदमी बीमा योजना लाई. इसके अलावा भारत आर्थिक महाशक्ति के तौर पर इस सरकार में उभर रहा है.

खाद्य मंत्री ने कहा कि एलजेपी ने उस वक्त एनडीए का समर्थन किया जब उसके पास सिर्फ दो अन्य सहयोगी- अकाली दल और शिवसेना थे. उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से हम (एलजेपी) कह रहे हैं कि 2019 में कोई रिक्ति नहीं है. कांग्रेस और विपक्ष कड़ी मेहनत कर सकता है, लेकिन उन्हें महसूस करना चाहिये कि 2019 में कोई रिक्ति नहीं है. विपक्षी दलों को 2019 नहीं, 2024 के लिये कठोर परिश्रम करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget