एक्सप्लोरर

विद्यासागर की प्रतिमा बनवाने के लिए बीजेपी के पैसे की जरूरत नहीं: ममता बनर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली में यह वादा किया है कि विद्यासागर की प्रतिमा उसी स्थान पर लगाई जायेगी, जहां वह स्थापित थी.

मंदिरबाजार: बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर समाजसेवी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा खंडित होने पर विवाद गहरा गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंगाल को बीजेपी के पैसे की जरूरत नहीं है और विद्यासागर की प्रतिमा को दोबारा बनवाने के लिए राज्य के पास पर्याप्त संसाधन है.

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कोलकाता के एक कॉलेज में मंगलवार को समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी गई थी. विद्यासागर बंगाल में नवजागरण काल में एक प्रमुख शख्सियत थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली में यह वादा किया है कि विद्यासागर की प्रतिमा उसी स्थान पर लगाई जायेगी, जहां वह स्थापित थी.

हालांकि, ममता ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी ने वादा किया है कि वह कोलकाता में विद्यासागर की प्रतिमा दोबारा बनवायेंगे. हमें उनसे (बीजेपी) धन क्यों लेना चाहिए, जब बंगाल के पास पर्याप्त संसाधन हैं.’’

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रतिमाओं को तोड़ना इस पार्टी की आदत है और यह पार्टी त्रिपुरा में भी ऐसा कर चुकी है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा,‘‘बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 200 साल पुरानी विरासत नष्ट कर दी, जो लोग पार्टी का समर्थन कर रहे हैं उन्हें समाज स्वीकार नहीं करेगा.’’

बीजेपी के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उसकी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भगवा पार्टी फेसबुक और टि्वटर पर अफवाह फैला रही है. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी सोशल मीडिया पर अपने फर्जी पोस्ट के जरिए लोगों को उकसाने और दंगा भड़काने की कोशिश कर रही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget