एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में पिछले तीन महीने में नहीं हुआ एक भी बेटी का जन्म, सकते में प्रशासन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पिछले तीन महीने में एक भी लड़की का जन्म नहीं हुआ है. इस मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों ने मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है. जिला प्रशासन मामले की पड़ताल कर रहा है.

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां पिछले तीन महीने से एक भी बेटी ने जन्म नहीं लिया है. घटना के सामने आने के बाद से उत्तरकाशी जिले में बड़े स्तर पर भ्रूण हत्या की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि इस जिले के 133 गांवों में पिछले तीन महीने में 216 बच्चे पैदा हुए हैं, लेकिन इसमें एक भी लड़की नहीं है. इस मामले का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट से हुआ है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मामले पर चिंता जताई है. उन्होंने अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है.

महिला और बाल विकास राज्यमंत्री का बयान 

उत्तराखंड की महिला और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा, "मामले की जांच की जाएगी. सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कराया जाना जरूरी है. इस मामले में कहीं ना कहीं गड़बड़ी जरूर है. ये प्रकृति के साथ खिलवाड़ है और जांच के बाद सारा मामला साफ हो जाएगा. अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.''

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जिला प्रशासन ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट सामने आई. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग सभी जिलों के हर गांव में होने वाले संस्थागत और घरेलू प्रसवों का ब्यौरा तैयार करता है. बीते अप्रैल से जून के बीच उत्तरकाशी जिले के विभिन्न गांवों में हुए प्रसव की रिपोर्ट सामने आई तो अधिकारी हैरत में पड़ गए क्योंकि यहां एक भी बेटी का जन्म नहीं हुआ था. उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान का मामले पर कहना है कि इन सभी गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है. इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं की ओर से भेजी गई रिपोर्ट को नियमित रूप से मदर-चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए.

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पिछले तीन महीने में पैदा हुए बच्चे 

उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक के 27 गांव में 51 बच्चों ने जन्म लिया जिनमें सभी लड़के हैं. भटवारी ब्लॉक के 27 गांव में 49 बच्चों ने जन्म लिया और उनमें भी सभी लड़के हैं. नौगांव ब्लॉक के 28 गांव में 45 बच्चों ने जन्म लिया और यहां भी सभी लड़के हैं. मोरी ब्लॉक के 20 गांव में 29 बच्चों ने जन्म लिया और ये भी सभी लड़के पैदा हुए हैं. इसी तरह अन्य ब्लॉकों में चिन्यालीसौड़ के 16 गांव में 23 बच्चे पैदा हुए और पुरोला ब्लॉक के 14 गांव में 17 बच्चे पैदा हुए जो कि सभी लड़के हैं.

2011 की जनसंख्या में ठीक था सबकुछ 

यहा गौर करने वाली बात ये है कि साल 2011 की जनगणना के आधार पर उत्तरकाशी जिले में महिला और पुरुष लिंगानुपात में कोई ज्यादा अंतर नहीं था. यहां एक लाख 68 हजार 597 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की जनसंख्या एक लाख 61 हजार 489 थी. उस समय यहां का लिंगानुपात प्रत्येक एक हजार पुरुषों पर 903 था.

शीला दीक्षित के खास दोस्त रहे नटवर सिंह बोले- वह प्यार और सम्मान से करती थीं राजनीति

मोहन भागवत बोले- ‘बिना संस्कृत के भारत को पूरी तरह से जानना असंभव’ जब कपूर से दीक्षित बनीं शीला, शादी से पहले पति ने DTC बस में किया था प्रपोज दिल्ली: पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget