एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा की कार्यवाही से सस्पेंड, पीएम मोदी पर बयान को लेकर एक्शन

No Confidence Motion: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी हर बार देश और सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं.

Adhir Ranjan Chowdhary Suspended: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को गुरुवार (10 अगस्त) को लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया. जब तक मामला प्रिविलेज कमेटी के पास लंबित है और जांच रिपोर्ट आती है तब तक वे सदन से सस्पेंड रहेंगे. अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) पर टिप्पणी की थी. विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव सदन में गिर गया है.

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता हर बार देश और सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश करते हैं. हमने उसी दौरान माफी की मांग की थी, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी. उनके खिलाफ प्रस्ताव लाया गया जिसे स्वीकृत किया गया. स्पीकर ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी का बर्ताव सदन के अनुरूप नहीं था. 

"नए नीरव मोदी को देखने का क्या फायदा"

सस्पेंड होने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे वॉकआउट करना पड़ा क्योंकि मणिपुर के मुद्दे पर आज भी पीएम 'नीरव' ही बने रहे हैं तो मैंने सोचा कि नए 'नीरव मोदी' को देखने का क्या फायदा. पीएम मोदी कहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है, फिर वह कांग्रेस से क्यों डरते हैं. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने की निंदा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि ये सत्ता के अहंकार को दर्शाता है. आखिरी दौर में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का निलंबन किया गया जो बेहद अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है. ये सत्ता के अहंकार और दुर्भावना को दर्शाता है. ये परंपरा संविधान और संसदीय लोकतंत्र दोनों के लिए बहुत घातक सिद्ध होगी. हम इसकी घोर निंदा करते हैं.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहले आप पार्टी के सांसद संजय सिंह और रिंकू सिंह को सस्पेंड किया गया. अब अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड किया गया. बीजेपी इंडिया अलायंस को अपनी आवाज रखने से रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे. मणिपुर को पीठ दिखाई. पीएम की बातों से आज पूरा मणिपुर राज्य असंतुष्ट है.

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा?

दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में ले आई है. हममें से कोई भी इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोच रहा था. हम तो यही मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें. 

"नीरव मोदी बनकर चुपचाप बैठे हैं"

अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बने बैठे हैं. मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है. नरेंद्र मोदी नीरव मोदी बनकर चुपचाप चुप्पी साधे बैठे हैं. बीजेपी ने मणिपुर के एमपी को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया. 

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हुआ हंगामा

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया था. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उसी वक्त सदन में कहा कि प्रधानमंत्री एक हाई अथॉरिटी हैं. इसे खत्म किया जाना चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार आरोप स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसपर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इसे रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया है. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें-  

लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, पीएम मोदी ने कहा- 2028 में अच्छी तैयारी के साथ आना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget