एक्सप्लोरर

Nizamuddin Markaz: केजरीवाल बोले- एक जगह इतने लोगों का जुटना गलत, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

निजामुद्दीन मरकज को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस तरह से एक जगह पर इतने लोगों का जुटना गलत है. अगर गैर जिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो दिक्कत होगी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निजामुद्दीन मरकज मामले में कहा कि इतने लोगों को एक जगह इकट्ठा नहीं किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि नवरात्रि चल रही हैं मंदिरों में कोई नहीं है, गुरुद्वारे खाली है, मक्का खाली है और वेटिकन सिटी खाली है. ये ऐसी बीमारी है कि जिससे बड़े-बड़े देश भी नहीं बचे. इस स्थिति में भी अगर हम गैर-जिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो बहुत दिक्कत होगी. ऐसे में एक जगह इतने लोग जुटे, जो बिल्कुल गलत है.

हाथ जोड़कर अपील, सरकार का सहयोग करें- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ‘’हाथ जोड़कर मैं सभी धर्मगुरुओं और लोगों से निवेदन करता हूं, किसी भी सभा का आयोजन न करें और सरकार का सहयोग करें.’’ इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को एफआईआर दर्ज करने के लिए चिट्ठी लिखी थी. उम्मीद है कि जल्द ही वे आदेश देंगे. अगर किसी अधिकारी की ओर से कोई लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

निजामुद्दीन केस: पुलिस के आरोप, तब्लीगी जमात की सफाई, जानिए- इस मामले में सभी सवालों के जवाब

दिल्ली के 97 में से 24 केस निजामुद्दीन मरकज के हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने बताया कि 1548 लोगों को मरकज से निकाला जा चुका है. 441 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 1107 लोग जिनमें लक्षण नहीं थे उन्हें क्वॉरन्टीन में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 97 मामलों में से 24 मामले निजामुद्दीन मरकज के हैं. 41 ने विदेश यात्रा की है और 22 विदेशी यात्रियों के परिवार के सदस्य हैं. 10 मामलों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अभी कोई लोकल कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं है.

वहीं दिल्ली में फूड सेंटर्स की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हम 2700 से ज्यादा फूड सेंटर्स लगाने जा रहे हैं. हमलोग रोज दस से बारह लाख लोगों को खाना खिलाएंगे. फिलहाल चार लाख लोगों को रोजाना खाना उपलब्ध कराया जा रहा है.

उधर, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि इतने सारे देशों के विदेशी नागरिक बग़ैर क्वॉरन्टीन और बग़ैर जांच के मरकज़ के प्रोग्राम में कैसे शामिल हो गये? क्या ये नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, दिल्ली पुलिस घोर लापरवाही नही? दिल्ली सरकार के 13,16,19,21 मार्च के आदेश का उल्लंघन क्यों किया गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget