एक्सप्लोरर

'बेशक रूस से जारी रहेगी तेल खरीद', ट्रंप के टैरिफ के बीच निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़े तेल आयातक भारत अपने आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेगा. जीएसटी में हुए सुधार को लेकर भी उन्होंने बयान दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए टैरिफ के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूस से तेल खरीदने को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप की धमकियों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत चीन से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा.

'भारत को जहां से सस्ता मिलेगा वहां से खरीदेगा'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम अपनी जरूरतों, कीमतों और लॉजिस्टिक्स को देखकर फैसला लेते हैं. विदेशी मुद्रा और ऊर्जा सुरक्षा हमारे लिए अहम है. भारत के कुल आयात खर्च में कच्चे तेल की हिस्सेदारी सबसे अधिक है." उन्होंने कहा कि भारत विदेशी मुद्रा खर्च में कच्चे तेल और रिफाइंड ईंधन का बड़ा हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भारत को जहां से सस्ता और स्थिर तेल मिलेगा वहां से खरीदेगा.

'बेशक रूस से जारी रहेगी तेल खरीद'

सीएनएन-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़े तेल आयातक भारत अपने आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेगा. उन्होंने कहा, "रूस से तेल खरीदना हमारी आर्थिक रणनीति का हिस्सा है. हम निस्संदेह इसे खरीदेंगे. हम अपनी जरूरतों के मुताबिक निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने रूसी तेल खरदीने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया. वित्त मंत्री ने कहा, अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों के लिए सरकार एक राहत पैकेज तैयार कर रही है. जीएसटी जैसे सुधारों से टैरिफ का संभावित प्रभाव कम हो जाएगा.

ट्रंप के आरोप पर भारत का जवाब

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का आरोप है कि साल 2022 में यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के बाद से भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा है. भारत ने ट्रंप की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि चीन और यूरोपीय देश भी रूस से तेल और एनर्जी खरीद कर रहे हैं, लेकिन ट्रंप को दिक्कत सिर्फ भारत से हैं. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत बीच में ही अटकी हुई है. पिछले महीने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल का भारत का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget