एक्सप्लोरर

क्या मोदी की यात्रा से 'बदल' गए हैं भारत-चीन के रिश्ते? रक्षा मंत्री ने तनातनी से किया इंकार

निर्मला सीतारमण ने कहा कि "मुझे तो भारतीय नौसेना की चीन के साथ हिंद महासागर में कोई तनातनी नहीं दिखाई दे रही है." आगे उन्होनें कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की चीन यात्रा दिखाता है कि ये पिछले समय में चीन के साथ संबंधों में "एक बड़ा बदलाव आया है."

नई दिल्ली: क्या भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय चल रही तनातनी खत्म हो गई है. क्या प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा से दोनों देशों की रिश्ते सुधर गए हैं. ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि खुद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत का चीन के साथ हिंद महासागर में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है.

एबीपी न्यूज के के भारत चीन के रिश्तों को लेकर किए गए सवाल के जवाब में निर्मला सीतारमण ने कहा कि "मुझे तो भारतीय नौसेना की चीन के साथ हिंद महासागर में कोई तनातनी नहीं दिखाई दे रही है." आगे उन्होनें कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की चीन यात्रा दिखाता है कि ये पिछले समय में चीन के साथ संबंधों में "एक बड़ा बदलाव आया है."

निर्मला सीतारमण राजधानी दिल्ली में आयोजित भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर्स कांफ्रेंस को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत की. इस सम्मेलन में नौसेना प्रमुख सहित सभी बड़े कमांडर्स मौजूद थे. साथ ही रक्षा राज्यमंत्री और रक्षा सचिव भी मौजूद थे. यह सम्मेलन चार दिनों (8-11 मई) तक चलने वाला है.

इस सम्मेलन में देश की समुद्री सीमाओं और आसपास के क्षेत्रों में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रणनीतिक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जायेगा. ये नौसेना का इस साल का पहला सम्मेलन है.

रक्षा मंत्री ने उस सवाल को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिसमें हाल ही में पीएम की चीन की यात्रा के बाद भारतीय सेना को सीमा पर विवादित इलाकों में पैट्रोलिंग करने से पहले चीन के स्थानीय कमांड़रों को इत्तेला किया जाएगा.

हिंद महासागर में अपने पांव जमाने की में चीन सेना

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में चीनी नौसेना ने हिंद महासागर में अपने पांव जमाने की बड़ी कोशिश की है. चीन के युद्धपोत और पनडुब्बियां लगातार हिंद महासागर में देखे जा सकते हैं. यहां तक की चीन के युद्धपोत भारत की समुद्री सीमा के करीब आकर युद्धभ्यास भी कर रहे हैं. मालदीव विवाद के दौरान तो चीन की मीडिया में ये तक खबर आ गईं थीं कि चीनी युद्धपोत और भारतीय जहाज काफी करीब आ गए थे और भिडंत जैसे हालात बन गए थे. हालांकि भारतीय नौसेना ने इन खबरों को खंडन किया था और कहा था कि चीनी युद्धपोत मालदीव से करीब ढाई हजार किलोमीटर दूर थे.

इतना ही नहीं हाल ही में जब चीन के तीन युद्धपोत एंटी पायरेसी पैट्रोलिंग के लिए अरब सागर में आए तो भारतीय नौसेना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि आपको हिंद महासागर में 'हार्दिक स्वागत है.' इसके अलावा चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी को देखते भारतीय नौसेना ने अपने करीब 50 युद्धपोतों को 'मिशन बेसड डेप्लोयमेंट' के लिए पूरे हिंद महासागर में तैनात कर दिया है. ताकि दूसरे देशों की नौसेनाओं को हिंद महासागर में पांव पसारने से रोका जा सके और अगर हिंद महासागर क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई आपदा आती है तो भारतीय नौसेना उसके लिए 'फर्स्ट रेसपोंडर' हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget