एक्सप्लोरर

Delhi Election: केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां को टिकट दे सकती है कांग्रेस, आशा देवी ने खंडन किया

कांग्रेस निर्भया के परिवार के संपर्क में लगातार बनी हुई है. कांग्रेस निर्भया की मां आशा देवी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतार सकती है. दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली में निर्भया की मां आशा देवी को टिकट दे सकती है. खास बात ये है कि कांग्रेस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां को उतारना चाहती है. कांग्रेस परिवार के लगातार संपर्क में बनी हुई है. अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं.

इस बीच कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट करते हुए कहा, ''ऐ मां तुझे सलाम, आशा देवी जी आपका स्वागत है.''

Delhi Election: केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां को टिकट दे सकती है कांग्रेस, आशा देवी ने खंडन किया

निर्भया की मां ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

हालांकि, निर्भया की मां ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी सदस्य से उनकी बात नहीं हुई है. टिकट को लेकर कोई ऐसी बात नहीं हुई. उन्होंने कहा कि राजनीति से उनका कोई लेना देना नहीं है. मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए. चारों दोषियों को फांसी हो जाए बस यही चाहती हूं. आशा देवी ने कहा, ''मुझे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. मेरी इस बारे में किसी से बात नहीं हुई है. मैं केवल अपनी बेटी के लिए न्याय और दोषियों को फांसी दिलाना चाहती हूं.''

फांसी में हो रही देरी पर रो पड़ीं निर्भया की मां

कोर्ट निर्भया के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंड जारी कर चुकी है लेकिन अभी तक फांसी नहीं हुई. कोर्ट ने 22 जनवरी को फांसी की तारीख मुकर्रर की थी. दोषी कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर फांसी में देरी कराने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में आज निर्भया की मां आशा देवी रो पड़ीं. उन्होंने आप और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''मैंने कभी राजनीति पर बात नहीं की. लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जब 2012 में घटना हुई, इन्हीं लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया और खूब नारे लगाए. रैलियां भी की, लेकिन अब वही लोग एक बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.’’

दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. अभी तक आम आदमी पार्टी ने ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सभी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. कांग्रेस भी जल्द अपने उम्मीदवारों का एलान कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget