एक्सप्लोरर

निर्भया का भाई बना पायलट, पिता ने सफलता के लिए राहुल का किया धन्यवाद

ABP न्यूज़ से बातचीत में निर्भया के पिता ने कहा, "राहुल गांधी की मदद से मेरा बेटा पायलट बन गया है. हमारे बस का तो था नहीं लेकिन राहुल गांधी ने मेरे बेटे को सलाह देने से लेकर आर्थिक रुप तक से मदद की."

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2012 में चलती बस में गैंगरेप के बाद जीवन की जंग हारने जाने वाली निर्भया के घर से अच्छी खबर आई है. निर्भया का आई अब इंडिगो हवाई जहाज में पायलट बन गया है. निर्भया के पिता ने बेटे की इस कामयाबी के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद किया है. ABP न्यूज़ से बातचीत में निर्भया के पिता ने कहा, "राहुल गांधी की मदद से मेरा बेटा पायलट बन गया है. हमारे बस का तो था नहीं लेकिन राहुल गांधी ने मेरे बेटे को सलाह देने से लेकर हौसला बढ़ाने तक में मदद की." आपको बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली के वसंत विहार में 23 वर्षीय फिजियोथिरैपिस्ट निर्भया के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. इस घटना को लेकर पूरे देश में बड़ा जन आक्रोश दिखा था. निर्भया गैंगरेप में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें से एक आरोपी की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई थी. सभी आरोपियों को रेप और हत्या का दोषी पाया गया और उन्हें मृत्युदंड की सज़ा दी गई. इनमें से एक दोषी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया था. जब निर्भया कि मौत हुई थी उस समय उसका भाई 12वीं क्लास में पढ़ रहा था. शुरू में वो फौज में जाना चाहता था लेकिन इस दर्दनाक घटना ने उसे झकझोर कर रख दिया था. निर्भया के पिता ने कहा, "इस निराशा की घड़ी में राहुल गांघी ने मेरे बेटे का बहुत साथ दिया. उन्होंने मेरे बेटे को आगे बढ़ने के प्रेरित किया और स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग कोर्स करने को कहा." 2013 में सीबीएसई की परिक्षा पास करने के बाद निर्भया के भाई को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में एडमिशन मिल गया. हालांकि, रायबरेली जाते समय निर्भया के भाई ने सोचा था कि वे सेना में भर्ती होने के लिए भी तैयारी करेंगे लेकिन संस्थान में दाखिला लेने के बाद यह संभव न हो सका. निर्भया का सबसे छोटा भाई पूणे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. निर्भया के पिता दिल्ली एयरपोर्ट पर कर्मचारी हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
IND vs ENG: कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मैनचेस्टर पहुंचते ही मासूम अंदाज ने जीता दिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget