एक्सप्लोरर

निर्भया के दोषियों की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज, आज सुबह 5:30 बजे होगी फांसी

निर्भया के हत्यारों की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है.कोर्ट ने कहा कि अब इन आखिरी घंटों में हम आपकी मदद नहीं कर सकते.

नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों के फांसी की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चारों दोषी आज सुबह का सूरज नहीं देख पाएंगे. गुनहगारों को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. निर्भया के हत्यारों की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है.

चार में से तीन दोषी आज निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए रात में दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे थे. हाई कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान जज ने अहम टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अब वह वक्त करीब आ गया है जब आप के मुवक्किल ऊपर वाले से मुलाकात करेंगे. अब और वक्त बर्बाद मत कीजिए, हमारे पास अब और वक्त नहीं है आप की दलीलों को सुनने के लिए. कोर्ट ने कहा कि अब इन आखिरी घंटों में हम आपकी मदद नहीं कर सकते.

सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने दोषियों के वकील एपी सिंह से कहा कि आपने जो याचिका लगाई है इसके साथ में कोई दस्तावेज नहीं लगाए. दोषियों के वकील ने कहा कि कोरोना की वजह से फोटो कॉपी मशीन काम नहीं कर रही थी. कोर्ट ने कहा कि आप यह नहीं कह सकते कि अदालत में आपकी सुनवाई नहीं होती आज ही देखिए आपकी याचिकाओं पर निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक सुनवाई हुई.

दोषियों के वकील एपी सिंह ने अदालत को बताया कि अक्षय की पत्नी ने तलाक की याचिका लगा रखी है अभी उस पर सुनवाई होनी बाकी है, इसके अलावा इन लोगों के खिलाफ जो एक डकैती का केस चल रहा है उसकी याचिका हाईकोर्ट में लंबित है, साथ ही चुनाव आयोग के खिलाफ एक याचिका लगाई गई है वह भी हाईकोर्ट में लंबित हैं.

कोर्ट ने कहा कि आप यह सारी बातें सुप्रीम कोर्ट के सामने भी कह चुके हैं इसमें कुछ नया नहीं है. कोर्ट ने कहा कि दोषियों के मामले में अंतिम फैसला आ चुका है हम उस पर कोई रोक नहीं लगा सकते और यह नहीं कह सकते कि फांसी ना हो.

निचली अदालत ने गुरुवार की दोपहर दोषियों अक्षय कुमार सिंह, पवन गुप्ता और विनय शर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने डेथ वारंट पर रोक लगाने की मांग की थी. इन तीनों दोषियों के साथ मुकेश सिंह को भी शुक्रवार की सुबह यानि कल साढ़े 5 बजे फांसी दी जानी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget