एक्सप्लोरर

नीरव मोदी को बड़ा झटका, न्यूयॉर्क, लंदन, सिंगापुर, मुंबई में 637 करोड़ की संपत्ति जब्त

नीरव मोदी साढ़े तेरह हजार करोड़ के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है. नीरव मोदी ने अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया. दोनों ही देश से फरार हैं, नीरव मोदी जहां लंदन में हैं तो वहीं मेहुल चोकसी ने एंटीगा की नागरिकता ले ली है.

नई दिल्ली: साढे तेरह हजार करोड घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर ईडी ने की है बडी कार्रवाई..ईडी ने लंदन अमेरिका हांगकांग और सिंगापुर और भारत में कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी से संबंधित 637 करोड की चल अचल संपत्ति अटैच कर ली है. जांच के दौरान यह पता भी चला है कि घोटाले की रकम से विदेशो मे संपत्ति खरीदी गई थी और एफआईआर होने के बाद भी करोडो के जेवरात विदेश भेजे गए थे. ईडी अब तक इस मामले मे 4 हजार 300 करोड रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है.

ईडी निदेशक ने इसके लिए चार देशो से लगातार संपर्क किया औऱ उसके बाद वहां के प्रशासन को ऐसे सबूत दिखाए गए जिनसे साफ पता लगता था कि ये प्रापर्टी और जेवरात घोटाले की रकम से ही संबंधित है जो साल 2017 में खरीदी गई थी साथ ही भारत मे एफआईआर होने के बाद भी घोटाले की रकम बाहर भेजी जा रही थी.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि कागजो में इन जेवरातो की कीमत 85 करोड रुपये बताई गई थी लेकिन आकलन के दौरान इनकी कीमत 22 करोड 69 लाख बताई गई है. यह भी पता चला कि विदेशो में जो जायदाद ट्रस्ट और कंपनियो के नाम खरीदी जा रही थी वो कंपनिया और ट्रस्ट घोटाले के आरोपियो से संबंधित थे. ईडी ने इसके लिए पांच अलग अलग अटैचमैंट आर्डर जारी किए है. नीरव मोदी अभी लंदन में और मामा मेहुल चोकसी एंटीगा में बैठा है औऱ दोनो को वापस लाने की कोशिशे की जा रही है.

घोटाले की संपंत्ति विदेशो मे अटैच होना जांच एजेंसियो के लिए बडी जीत माना जाता है और क्योकि विदेशी सरकार सारे सबूतो को देखने के बाद ही कार्रवाई की अनुमति देती है ऐसे में ईडी की ये बडी कार्रवाई विदेशो में बैठे घोटाले के आरोपियो के लिए और मुश्किले खडी कर सकती है क्यो कि आने वाले दिनो में ईडी इन लोगो के खिलाफ और ठोस सबूत पेश कर इन्हे वापस भारत लाने की पुरजोर कोशिश करेगा.

किस देश में कितनी संपत्ति जब्त की गई? -अमेरिका के न्यूयार्क शहर में नीरव मोदी से संबंधित 216 करोड रुपये की दो अचल संपत्ति अटैच की -लंदन के मैराथन हाऊस मे नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी का लगभग 57 करोड रुपये का फ्लैट अटैच -सिंगापुर में पूर्वी मोदी और उनके पति मंयक मेहता का खाता अटैच, खाते में 44 करोड़ रुपये है -ये खाता ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की एक कंपनी के नाम पर था -नीरव मोदी और पूर्वी मोदी से संबंधित पांच अन्य खाते अटैच -इन खातों मे 278 करोड़ रुपये का बैंलेस मौजूद -दक्षिण मुंबई मे पूर्वी मोदी का 19.5 करोड रुपये का फ्लैट अटैच -हांगकांग से वापस मंगा कर 22 करोड 69 लाख की ज्वैलरी अटैच -इस ज्वैलरी की कीमत कागजों में 85 करोड रुपये दिखाई गई थी

कौन है नीरव मोदी, कैसे खड़ा किया साम्राज्य? नीरव मोदी ने साल 2002 में हीरों के गहने बनाने का काम शुरु किया. फायरस्टार डायमंड कंपनी करीब 14 हजार 700 करोड़ की है. नीरव मोदी के दुनिया के बड़े शहरों में 16 आलीशान स्टोर हैं. 2016-17 में नीरव मोदी की कंपनी का मुनाफा 582 करोड़ था.

इसका परिवार गुजरात के पालनपुर का रहने वाला है. नीरव मोदी के दादा-दादी पापड़ बेचा करते थे. नीरव मोदी के दादा सबसे पहले बेल्जियम पहुंचे. व्यापार को भाई दीपक ने आगे बढ़ाया. दीपक भाई बेल्जियम के सबसे बड़े हीरा सप्लायर बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
हाथ में संविधान लेकर विपक्षी नेताओं के साथ बसों से गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा-घायल छात्र नहीं अकेले
CJP Protest LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
LIVE: 'प्लीज घर लौट जाएं छात्र, सोनम भाई बस...;CJP प्रोटेस्ट पर सलमान खान का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर भी तोड़ी चुप्पी
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget