एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिका गरम, कहा- युद्ध थोपा तो नेस्तनाबूत कर देंगे

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ''आपने भी सुना होगा कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया है. हम इसका ध्यान रखेंगे. जनरल मैटिस हमारे साथ हैं और इस पर हमने लंबी चर्चा की है, हालात को हम काबू में कर लेंगे.''

नई दिल्ली: नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर माहौल गर्म हो गया है. अमेरिका ने यूएन की इमरजेंसी बैठक में कहा है कि अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो हम उत्तर कोरिया को नेस्तनाबूत कर देंगे.

इसके साथ ही सभी देशों से अपील की है कि वो उत्तर कोरिया से सभी तरह के रिश्ते खत्म करे. इसके साथ ही ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपुति शी चिनपिंग से भी बात कर नॉर्थ कोरिया को तेल सप्लाई बंद करने के लिए कहा.

इस साल किए 23 परीक्षण फरवरी 2017 से अब तक 23 मिसाइलों का परीक्षण करवा चुके किम जोंग ने एक बार अपने खतरनाक इरादे जाहिर कर दिए हैं. इस बार जिस मिसाइल का परीक्षण किया है वो हुवासांग 15 है. हुवासांग 15 लंबी दूरी की मिसाइल है. दावा है कि ये मिसाइल 50 मिनट तक आसमान में रही और करीब 4500 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई. उसके बाद ये मिसाइल ‘सी ऑफ जापान’ में जाकर गिरी.

क्यों खतरनाक है मिसाइल? उत्तर कोरिया का दावा है कि हुवासांग 15 की जद में पूरा अमेरिका आ गया है. अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच की दूरी 11000 किलोमीटर है. जबकि ये मिसाइल 13000 किलोमीटर दूर मार कर सकती है.

टेस्ट के कुछ घंटे बाद ही दक्षिण कोरियाई सेना ने सियोल से करीब 40 किलोमीटर दूर यांगप्योंग मिलिट्री बेस पर अपनी ताकत का नमूना दिखाते हुए सटीक निशाने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया.

कई देशों ने किया विरोध, अमेरिका ने कहा- देख लेंगे जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया के साथ-साथ दुनिया के कई देशों ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण का विरोध किया है. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ''आपने भी सुना होगा कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया है. हम इसका ध्यान रखेंगे. जनरल मैटिस हमारे साथ हैं और इस पर हमने लंबी चर्चा की है, हालात को हम काबू में कर लेंगे.''

पहले किया था हाइड्रोजन बम का परीक्षण इससे पहले उत्तर कोरिया हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर चुका है जो परमाणु बम से भी कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है. उत्तर कोरिया तमाम प्रतिबंध के बावजूद लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है, ऐसे में अगर अमेरिका सैन्य कार्रवाई करता है तो परमाणु युद्ध का होना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget