एक्सप्लोरर

गुजरात के चार शहरों में 15 फरवरी तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, पहले से एक घंटे कम होगी अवधि

पहले नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक की होती थी. अब इसे एक घंटे घटा दिया गया है. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक गुजरात के चार शहरों में नाइट कर्फ्यू होगा.

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने शनिवार को प्रदेश के चार प्रमुख शहरों अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा और राजकोट में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए लागू नाइट कर्फ्यू को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है. इस संबंध में एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि नाइट कर्फ्यू की अवधि हालांकि घटाकर रात 10 बजे से सुबह छह बजे की जगह अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर दी गई है.

नवंबर में दीपावली के बाद कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने पर सरकार ने इन चार शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया था. इसने घोषणा की थी कि नाइट कर्फ्यू 31 जनवरी तक लागू रहेगा लेकिन फिलहाल सिर्फ समय में एक घंटे की कमी की गई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) पंकज कुमार ने कहा, “गुजरात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी को जारी कोविड-19 दिशा-निर्देशों का फरवरी के शुरू से लेकर 28 तारीख तक सख्ती से पालन करेगा.” उन्होंने कहा, “राज्य के चार महानगरों- अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट में रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी रहेगा. लेकिन अब यह 15 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक होगा.”

पंकज कुमार ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर अब 96.94 फीसदी हो गई है. उन्होंने कहा, “लेकिन अब भी सजग व सतर्क रहने तथा कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए अनुशंसित रणनीति के अनुपालन की जरूरत है.”

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 335 नए मामले सामने आए और केवल एक मौत हुई है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर अब 2,60,901 हो गए हैं. संक्रमण से एक और मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,385 हो गई. राज्य में 463 कोविड-19 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,52,927 हो गई है.

इजरायली दूतावास के बाहर धमाके वाली जगह पर मिला गुलाबी दुपट्टा, क्या है इसका रहस्य? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget