एक्सप्लोरर

लंदन में भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर NIA का बड़ा एक्शन, दायर की चार्जशीट, ब्रिटिश नागरिक को बनाया आरोपी

NIA chargesheet on Inderpal Gaba: एनआईए के अनुसार, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमले वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किए गए थे. 

NIA chargesheet on Inderpal Gaba: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 2023 में हुए हिंसक हमलों की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कार्रवाई की है. एनआईए ने ने गुरुवार (5 सितंबर) को इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी इंद्रपाल सिंह गाबा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के हाउंस्लो में रहने वाले इंद्रपाल को भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों में से एक आरोपी बनाया गया है. जहां गाबा को एनआईए ने पिछले साल 19 और 22 मार्च को खालिस्तानी एजेंडे के तहत पिछले साल 22 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए भारत विरोधी विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लिया था. जिसे एजेंसी ने इस साल 25 अप्रैल को राजधानी से गिरफ्तार किया था.

खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग में की थी तोड़फोड़

एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, 22 मार्च, 2023 को 2,000 से ज़्यादा खालिस्तानी समर्थकों ने उच्चायोग की इमारतों में तोड़फोड़ की, स्याही समेत कई चीजे फेंकी ताकि उसे खराब किया जा सके. हालांकि, उससे तीन दिन पहले, एक भीड़ ने हमले में भारतीय ध्वज को नीचे गिरा दिया था, जिसमें दूतावास के कुछ कर्मचारी घायल हो गए थे. कथित तौर पर यह हमला ब्रिटेन स्थित खालिस्तान लिबरेशन फ़ोर्स (केएलएफ) के नेता अवतार सिंह खांडा ने किया था, जिसकी बाद में पिछले साल जून में ब्रिटेन के एक अस्पताल में मौत हो गई थी.

अटारी बार्डर पर इंद्रपाल सिंह गाबा की हुई थी गिरफ्तारी

खालिस्तानी समर्थक इंद्रपाल सिंह गाबा को लुकआउट सर्कुलर के आधार पर दिसंबर 2023 में अटारी सीमा पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने लंदन से पाकिस्तान के रास्ते आने पर हिरासत में लिया था. एनआईए के अनुसार, उसके खिलाफ जांच शुरू की गई थी और गाबा को जांच जारी रहने तक देश नहीं छोड़ने के लिए कहा गया था. एनआईए ने कहा कि उसने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था और "घटना के कई आपत्तिजनक वीडियो/फोटो सहित डेटा का ब्यौरा जुटाया था, जिसके बाद घटना में उसकी संलिप्तता स्थापित की थी."

अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय उच्चायोग पर किया अटैक

एनआईए के अनुसार, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमले पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी सिख उपदेशक और वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के विरोध में किए गए थे. सिंह को पंजाब पुलिस ने करीब एक महीने बाद गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी एनआईए ने कहा कि भारतीय उच्चायोग पर हिंसक हमले का उद्देश्य भारत से पंजाब राज्य को अलग करके खालिस्तान के मुद्दे को आगे बढ़ाना और उसे हासिल करना था.

ये भी पढ़ें: 'अश्लील फिल्मों की वजह से बढ़े रेप, बॉलीवुड आइटम नंबर भी जिम्मेदार', एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने जो बताया वो डराने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget