एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ रच रहे थे बड़ी साजिश, ISIS के सात आतंकियों के खिलाफ NIA ने कसा शिकंजा; बेल्लारी मॉड्यूल पर मारी चोट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार (13, जून) को बेल्लारी आईएस मॉड्यूल मामले में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. वह सभी भारत के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे थे.

NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस के भारत विरोधी मॉड्यूल नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार (13, जून) को बेल्लारी आईएस मॉड्यूल मामले में शामिल सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है.

एनआईए की ओर से गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों पर युवाओं की भर्ती और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का आरोप लगाया गया है. ताकि वे आतंकवादी स्लीपर सेल के रूप में काम कर सकें. सातों आतंकियों पर आरोप है कि वह 2025 तक भारत के हर एक जिले में 50 स्लीपर सेल तैयार करने की आईएसआईएस की बड़ी साजिश का हिस्सा थे.

भारत के खिलाफ रच रहे थे गहरी साजिश

NIA के मुताबिक, सभी आरोपी केंद्र सरकार के खिलाफ जिहाद छेड़कर भारत में खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की साजिश को भी रच रहे थे. इसके साथ ही NIA ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, यूए(पी) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है.

बेल्लारी में एक ट्रायल ब्लास्ट को दे चुके अंजाम

एनआईए की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों की ओर से तैयार किए गए विस्फोटक उपकरण देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हिंसा फैलाने के लिए बनाए गए थे. आरोपी पहले ही कर्नाटक के बेल्लारी में एक ट्रायल ब्लास्ट को अंजाम दे चुके हैं और जिहाद से जुड़े डिजिटल दस्तावेज और डेटा को अन्य युवाओं के साथ साझा कर रहे थे. एनआईए ने जांच के दौरान विस्फोटक सामग्री, धारदार हथियार, आईएसआईएस सहित विभिन्न आतंकवादी संगठनों द्वारा प्रकाशित जिहाद से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डेटा को जब्त किया था.

मोहम्मद सुलेमान ने खुद को घोषित किया था प्रमुख

आरोप पत्र में शामिल छह आरोपियों ने अपने सह-आरोपी मोहम्मद सुलेमान उर्फ ​​मिनाज से वफादारी की शपथ ली थी, जिसने खुद को ग्रुप का प्रमुख घोषित किया था. मिनाज के अलावा एनआईए ने अन्य छह लोगों के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है. अन्य लोगों की पहचान कर्नाटक निवासी मोहम्मद मुनीरुद्दीन, सैयद समीर और मोहम्मद मुजम्मिल, महाराष्ट्र निवासी अनस इकबाल शेख, झारखंड के मोहम्मद शाहबाज उर्फ ​​जुल्फिकार और दिल्ली के शायन रहमान उर्फ ​​हुसैन के रूप में की है.

यह भी पढ़ें- बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी, POCSO के केस में हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget