एक्सप्लोरर

AQIS Case: NIA ने अल-कायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, विदेश में बैठे आकाओं के आदेश पर चला रहे थे नेटवर्क

NIA Action: एनआईए ने 'अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंटल' आतंकी संगठन से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. आरोप है संदिग्धों को विदेशी आकाओं से ऑर्डर मिल रहे थे.

NIA Bengaluru Arrests Alleged AQIS Members: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की बेंगलुरु शाखा ने अल-कायदा (AQIS) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने आरोपियों को बेंगलुरु और ठाणे से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये संदिग्ध विदेश में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर देश में आतंकी नेटवर्क चला रहे थे. 

आतंकी संगठनों की साजिश से संबंधित मामले में एनआईए ने शनिवार (11 फरवरी) को बेंगलुरु और रविवार (12 फरवरी) को ठाणे में तलाशी अभियान चलाया था. एनआईए के मुताबिक, भारत और विदेश से ये आतंकी संगठन अपना नेटवर्क चला रहे हैं. आरोप है कि साजिश के तहत आतंकी संगठनों की ओर से युवाओं को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है और उन्हें हिंसा और आतंकवाद के कामों शामिल होने के लिए उकसाया जा रहा है. 

NIA ने इन दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान बेंगलुरु के मोहम्मद आरिफ और महाराष्ट्र के ठाणे के हमराज वर्शीद शेख के रूप में हुई है. एनआईए के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी मोहम्मद आरिफ और हमराज वर्शीद शेख प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े विदेशी ऑनलाइन आकाओं के संपर्क में थे. उन्होंने अपनी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अफगानिस्तान जाने की योजना विस्तार से बनाई थी. 

क्या है AQIS?

AQIS (अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंटल) एक इस्लामी आतंकी संगठन है. यह आतंकी संगठन भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार और बांग्लादेश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहता है. अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए यह संगठन युवाओं को टारगेट करता है और उन्हें संगठन में शामिल होने के लिए उकसाता है. बताया जाता है कि इसका उद्देश्य इन देशों की सत्ता को उखाड़ फेंकना और पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में इस्लामिक राज्य स्थापित करना है.

यह भी पढ़ें- पूर्व SC जस्टिस अब्दुल नजीर के राज्यपाल बनने पर कांग्रेस जता रही आपत्ति, क्या संविधान भी मानता है इसे गलत? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget