एक्सप्लोरर

NIA के हत्थे चढ़े हिज्बुल चीफ के बेटे को कोर्ट से झटका, 10 सितंबर तक हिरासत में भेजा

सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को एनआईए ने गुरुवार को 2011 के आतंक वित्त पोषण मामले में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि बेटे ने अपने पिता सलाहुद्दीन से कथित रूप से धन प्राप्त किया था.

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने आज हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को 10 सितंबर तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया. जिला न्यायाधीश पूनम एम बाम्बा ने 10 सितंबर तक सैयद अहमद शकील (48) की हिरासत का एनआईए का अनुरोध स्वीकार कर लिया. वांछित आतंकवादी सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को एनआईए ने गुरुवार को 2011 के आतंक वित्त पोषण मामले में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि बेटे ने अपने पिता सलाहुद्दीन से कथित रूप से धन प्राप्त किया था.

दिल्ली की एक अदालत से प्राप्त गैरजमानती वारंट के साथ एनआईए अधिकारियों ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर कल श्रीनगर के रामबाग इलाके से 48 साल के सैयद अहमद शकील को गिरफ्तार किया था. वो उस समय ‘शेर ए कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान’ जा रहा था, जहां वह वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करता है.

इसके बाद उसे राष्ट्रीय राजधानी लाकर कल शाम एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसने इस निर्देश के साथ एक दिन की हिरासत में भेजा था कि कल संबंधित न्यायाधीश के सामने उन्हें पेश किया जाए.

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 35A पर SC में सुनवाई जनवरी तक टली

शकील सलाहुद्दीन का दूसरा बेटा है जिसे इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले इसी साल, उसके एक अन्य बेटे शाहिद को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था. शाहिद जम्मू कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में कार्यरत था.

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि जांच के दौरान, सऊदी अरब में सक्रिय उसके कार्यकर्ताओं के जरिये आतंकवादी संगठन से कोष प्राप्त करने में शकील की भूमिका सामने आई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget