एक्सप्लोरर

NIA ने छापेमारी में ISIS तमिलनाडु मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एनआईए की छापेमारी के दौरान 14 मोबाइल फोन, 29 सिमकार्ड, 10 पेन ड्राइव, तीन लैपटॉप, छह मेमोरी कार्ड, चार हार्डडिस्क समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान बरामद किए गए.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कोयंबटूर में सात जगहों पर छापेमारी के बाद आईएसआईएस तमिलनाडु मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद अजरुदीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. अजरुदीन और श्रीलंका में आत्मघाती हमला करने वाला जहरान हाशिम फेसबुक फ्रेंड्स थे.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बयान में बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 14 मोबाइल फोन, 29 सिमकार्ड, 10 पेन ड्राइव, तीन लैपटॉप, छह मेमोरी कार्ड, चार हार्डडिस्क, एक इंटरनेट डोंगल, 13 सीडी/डीवीडी, एक कटार, एक इलेक्ट्रिक लाठी, एयरगन के 300 छर्रे और भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं.

बयान के मुताबिक, आरोपी के मकान और कार्यस्थलों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कुछ पर्चे भी एजेंसी ने जब्त किए हैं. एजेंसी इन दोनों संगठनों पर नजर रखे हुए है.

उसमें कहा गया है कि बरामद सामग्री के आधार पर एजेंसी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.

इस साल 30 मई को कोयंबटूर निवासी 32 वर्षीय अजरुदीन नीत कथित मॉड्यूल और शहर के पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.

एनआईए ने कहा कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि सभी आरोपी और उनके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएएस की विचारधारा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रचार कर रहे हैं. इनका लक्ष्य दक्षिण भारत, खास तौर से केरल और तमिलनाडु में आतंकवादी हमले करने के लिए संवेदनशील युवकों को अपने साथ जोड़ना था.

एजेंसी ने आरोप लगाया कि अजरुदीन मॉड्यूल का नेता था. वह ‘खिलाफजीएफएक्स’ नामक फेसबुक पेज चलाता था और उसी के जरिए प्रतिबंधित संगठन की विचाराधारा का प्रचार करता था.

कोयंबटूर से मिली खबर के अनुसार एनआईए ने अजरुदीन सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है.

एनआईए ने 30 मई को मोहम्मद अजरुदीन के अलावा अकरम सिंधा, वाई. शेक हिदायतुल्ला, अबुबकर एम., सदाम हुसैन ए. और इब्राहिम उर्फ शाहिन शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर संडे पर 21 अप्रैल को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है. हमले में 258 लोग मारे गए थे और करीब 500 घायल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget